Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रोग्राम कोड का उल्लंघन करने पर चैनल जयहिंद और अल-जजीरा ऑफ-एयर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दो चैनलों अल-जजीरा और जयहिंद चैनल को प्रसारण में प्रोग्राम कोड के उल्लंघन का दोषी पाते हुए कार्रवाई की है। मंत्रालय ने मलयालम चैनल को 24 घंटे के लिए और अल-जजीरा चैनल को पांच दिन के लिए ऑफ-एयर कर दिया है। एक पर आरोप है कि उसने नियमों को ताक पर रखते हुए एडल्ट मूवी का प्रसारण किया और दूसरे पर आरोप है कि कई अवसरों पर भारत के नक्शे को उसने गलत तरह से दिखाया। 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दो चैनलों अल-जजीरा और जयहिंद चैनल को प्रसारण में प्रोग्राम कोड के उल्लंघन का दोषी पाते हुए कार्रवाई की है। मंत्रालय ने मलयालम चैनल को 24 घंटे के लिए और अल-जजीरा चैनल को पांच दिन के लिए ऑफ-एयर कर दिया है। एक पर आरोप है कि उसने नियमों को ताक पर रखते हुए एडल्ट मूवी का प्रसारण किया और दूसरे पर आरोप है कि कई अवसरों पर भारत के नक्शे को उसने गलत तरह से दिखाया। 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के डायरेक्टर नीति सरकार ने एक आदेश जारी कर जयहिंद टीवी की प्रसारण सेवा पर एक दिन का प्रतिबंध लगा दिया। चैनल ने 27 अगस्त, 2012 को अडल्ट फिल्म का प्रसारण किया था, जो केबल टेलिविजन नेटवर्क (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 का ‘घोर उल्लंघन’ था। चैनल के ट्रांसमिशन या रि-ट्रांसमिशन पर प्रतिबंध 16 अप्रैल, 2015 की रात 00:01 बजे से प्रभावी हो गया है और 17 अप्रैल, 2015 की रात 00:01 बजे तक लागू रहा। चैनल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने का आश्वासन दिया है। 

इसी तरह समिति ने चैनल को प्रोग्राम कोड के उल्लंघन के तहत अल-जजीरा चैनल को भी दोषी पाया है। चैनल ने 2013 और 2014 में अपने प्रसारण में कई बार भारत का गलत नक्शा दिखाया था, जिसके बाद प्रसारण मंत्रालय ने यह मामला भारत के सर्वेयर जनरल (SGI) को भेजा था। उनसे रिपोर्ट मिलने के बाद  10 अप्रैल को जारी किए गए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश के अनुसार, एसजीआई ने पाया है कि चैनल द्वारा दिखाए गए नक्शे गलत थे। कुछ में भारतीय क्षेत्र के एक हिस्से को नक्शे में भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया था। भारत की क्षेत्रीय सीमा को भी एक नक्शे में स्पष्ट रूप से और उचित आकार के साथ नहीं दिखाया गया था। चैनल ने कुछ नक्शो में लक्षद्वीप और अंडमान द्वीप समूह को भी नहीं दिखाया था। विदेश मंत्रालय ने भी 2 जुलाई 2014 को चैनल द्वारा दिखाए जा रहे इसी तरह के एक गलत नक्शे की जानकारी प्रसारण मंत्रालय को दी थी। इससे पहले 21 अगस्त 2014 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ऐसे ही उल्लंघन के लिए चैनल को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अंतर मंत्रालयी समिति ने पांच दिनों के लिए भारत में इसके ट्रांसमिशन या रीट्रांसमिशन पर रोक लगाने की सिफारिश की थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन