Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

डीडी न्यूज़ में ममता वर्मा को डायरेक्टर जनरल का प्रभार!

सरकारी प्रसारक दूरदर्शन समाचार (डीडी न्यूज़) को नया महानिदेशक मिल गया है। भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) की वरिष्ठ अधिकारी ममता वर्मा को डीडी न्यूज़ के डायरेक्टर जनरल का प्रभार सौंपा गया है। प्रशासनिक और संचार के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ ममता वर्मा की यह नियुक्ति डीडी न्यूज़ के लिए एक अहम बदलाव मानी जा रही है।


संजय द्विवेदी-

भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में मेरी सहयोगी रहीं भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती ममता वर्मा को दूरदर्शन समाचार (डीडी न्यूज) के महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल) का प्रभार दिया गया है।

भारतीय सूचना सेवा के 1994 बैच की अधिकारी श्रीमती ममता वर्मा हिमाचल प्रदेश के शिमला की हैं। उन्होंने शिमला के लोरेटो कॉन्वेंट एवं सैंट बीड्स कॉलेज से शिक्षा हासिल की है। श्रीमती वर्मा अब तक केंद्रीय पंचायतीराज विभाग में संयुक्त सचिव का पदभार संभाल रही थीं।

वे बहुत सक्षम और योग्य अधिकारी हैं। उनके सफल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं। हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन