Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रसिद्ध पत्रकारिता शिक्षाविद प्रो मनव्वर आलम का हार्ट अटैक से निधन!

नोएडा। जाने-माने पत्रकारिता शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ. मनव्वर आलम का 16 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके बेटे उमर फारूक के मुताबिक, डॉ. आलम शुक्रवार की नमाज की तैयारी के दौरान अपने ऑफिस में थे, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वे गिर पड़े। उन्हें तत्काल नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, डॉ. मनव्वर आलम पहले से हृदय रोगी थे और उन्हें शुगर की भी समस्या थी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ी थी। उस समय उन्होंने इच्छा जताई थी कि यदि उनके साथ कुछ होता है तो उन्हें उनके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया जाए।

डॉ. मनव्वर आलम का अकादमिक सफर बेहद उल्लेखनीय रहा। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से वर्ष 2004-06 के दौरान इस्लामिक स्टडीज (तुलनात्मक धर्म) में एमए किया। इससे पहले उन्होंने 1999-2001 में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से पत्रकारिता में एमए किया था। मीडिया में करियर बनाने की इच्छा के बावजूद परिस्थितियों ने उन्हें शिक्षण के क्षेत्र में पहुंचा दिया, जहां उन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली।

वे सत्यम स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में प्रोफेसर और डीन के पद तक पहुंचे और पत्रकारिता के सैकड़ों विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। जामिया नगर में उनकी खास लोकप्रियता थी। मृदुभाषी स्वभाव, सादगी और छात्रों के प्रति अपनापन उनकी पहचान रहा। वे हमेशा युवाओं का मार्गदर्शन करने और सहयोगियों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

डॉ. मनव्वर आलम अपने पीछे पत्नी और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। छात्र, सहकर्मी और शुभचिंतक उन्हें एक समर्पित शिक्षक, मार्गदर्शक और संवेदनशील इंसान के रूप में याद कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन