Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी का निधन, हार्ट अटैक से मौत की आशंका!

अयोध्या। बीकापुर तहसील क्षेत्र के शिवरामपुर ख़ौपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी (45) का शुक्रवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द होने पर परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीकापुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही उनका निधन हो गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।

पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति

मनोज तिवारी ने दो दशकों से अधिक समय तक पत्रकारिता में सक्रिय रहते हुए कई अखबारों, पत्रिकाओं, न्यूज पोर्टलों और चैनलों के लिए काम किया। वे कई पत्रकार संगठनों से भी जुड़े रहे। उनकी लेखनी ने समाज के अनेक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिससे उन्हें व्यापक पहचान मिली थी।

परिवार में शोक, अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़

दिवंगत पत्रकार मनोज तिवारी अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनके दो पुत्र अभी अविवाहित हैं। शुक्रवार शाम को उनका अंतिम संस्कार नंदीग्राम भारत कुंड के अंत्येष्टि स्थल पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे पत्रकार और जनप्रतिनिधि

मनोज तिवारी के निधन की सूचना मिलते ही ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अशोक वर्मा, मंडल महामंत्री डॉ. दिनेश तिवारी, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन के तहसील अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार केके मिश्रा, अंबिका मिश्रा, बृजेश तिवारी, राजेंद्र पाठक, जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद, पूर्व प्रधान संदीप तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन