Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

किडनी प्रॉब्लम से जूझ रहे मैनेजिंग एडिटर का निधन

सीएनएन-न्यूज 18 चैनल के मैनेजिंग एडिटर राधाकृष्णन नायर नहीं रहे। किडनी की बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था।

नायर का पिछले साल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी पत्नी ने किडनी दी थी। किडनी इंफेक्शन की वजह से उन्हें हाल ही में अपोलो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर उन्हें बचा न सके। केरल के रहने वाले नायर का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह राज्य ले जाया गया है।

नायर 2006 से ‘सीएनएन-न्यूज18’ से जुड़े थे। पहले वे न्यूज (डायरेक्टर) थे। 2014 में उन्हें मैनेजिंग एडिटर बनाया गया। वे तीन दशक से मीडिया में थे। उन्होंने केरल में न्यूज एजेंसी यूएनआई के साथ करियर शुरू किया था। उन्होंने राजनीति, खेल और रक्षा से जुड़े मामलों की कवरेज की थी। 1995 में ‘टीवी18’ ग्रुप से जुड़े। दूरदर्शन, बीबीसी, सोनी और एबीएनआई के लिए कई कार्यक्रम तैयार किए थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन