Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मीडिया पर पूंजी का दबाव लेकिन पत्रकारिता के लिए जगह भी : श्यामलाल यादव

नोएडा। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस में नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम ‘सत्रारंभ-2015’ का आयोजन बुधवार को किया गया। चार सत्रों में आयोजित इस समारोह में ‘अच्छे मीडियाकर्मी के गुण’, ‘मीडिया लेखन की कला’ और संवाद के जरिए सफलता की असीम संभावना’ जैसे विषयों पर विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। इस मौके पर ‘अच्छे मीडियाकर्मी के गुण’ विषय पर छात्रों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल यादव ने कहा कि पत्रकारिता पर पूंजी का दबाव नया नहीं है और यह हमेशा से रहा है। बावजूद इसके पत्रकार अपना काम करते रहे हैं और अभी भी पत्रकारिता करने की असीम संभावनाएं हैं। आप पत्रकारिता के सकारात्मक पहलुओं को देखे। आप पत्रकार के तौर पर तभी सफल हो सकते हैं जब आपमें उसका जुनून हो।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.के. कुठियाला ने कहा कि मीडिया की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को सिर्फ करियर की नहीं बल्कि जीवन की योजना बनानी चाहिए। उन्होंने संवाद और संचार के क्षेत्र में उभर रही नई संभावनाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया। कंटेंट की सृजन, प्रबंधन, प्रसारण के अलावा इसके निर्माण में टेक्नोलॉजी के प्रयोग को लेकर बारीकियां बताईं।कुलसचिव डॉ.सच्चिदानंद जोशी ने  विश्वविद्यालय-अद्यतन शिक्षा का मंदिर ‘ विषय पर प्रेरक विचार रखे. जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने विशेष सत्र में कहा कि बेहतर पत्रकार और सटीक लेखन के लिए अध्ययन, अभ्यास, अभिव्यक्ति, भाषा और उसकी प्रस्तुति की बारीकियों को जानना आवश्यक है। इस मौके पर  नोएडा कैंपस प्रभारी दीपक शर्मा और सह-प्रभारी अविनाश वाजपेयी ने भी अपने विचार रखे।

प्रेस रिलीज

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन