Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मोदी के जबरन गले लगने पर इस विदेशी अख़बार ने क्या लिख दिया!

धर्मवीर-

यह सब कूटनीति तो नहीं हो सकती कि विदेशी अख़बार देश के PM के बारे में ऐसी ओछी टिप्पणियाँ कर जाएँ ..?

इंग्लैण्ड के बड़े अख़बार मेल टुडे में आज छपे चित्र और देश के प्रधानमंत्री मोदी पर उसके द्वारा लिखी गई टीका टिप्पणी देश के लिए शर्मिंदगी का विषय है।

मेल टुडे ने लिखा है कि “बिना मास्क लगाए हुए भारतीय प्रधानमंत्री मोदी लगभग सभी राष्ट्राध्यक्षों के साथ चेंप होने की कोशिश करते हुए कैमरों में क़ैद किए गए हैं । कई बार दूसरे राष्ट्राध्यक्षों को इस सबसे बहुत ज़्यादा अनकम्फ़र्ट फ़ील होता नज़र आया है । UN के सेक्रेटरी जनरल भी मोदी जी के द्वारा बिना मास्क लगाए ज़बर्दस्ती गले लगने से परेशान नज़र आए”।

पता नहीं अख़बार को दोष दें या 24 घंटे मिशन इलेक्शन में रहने वाले अपने PM साहब को दें। लेकिन जिस प्रकार से विदेशी मीडिया के द्वारा विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों के गले लगते हमारे प्रधानमंत्री के चित्रों को गले पड़ते बताकर छापा जा रहा है और मास्क ना लगाने के कारण जो टीका टिप्पणी देश के PM के बारे में की जा रही है वह देश के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। व्यक्तिगत तौर पर मुझे यह सब बिलकुल भी स्वीकार्य नहीं है। देश के प्रधानमंत्री के लिए अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर इस तरह की बातें अभूतपूर्व हैं।

जिस प्रकार से विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों के साथ खींचे गए मोदी जी के चित्रों को भाजपा समर्थकों द्वारा इधर से उधर फ़ॉर्वर्ड किया जा रहा है उससे ऐसी आशंका बलवती होती है कि शायद मोदी जी पहले से निश्चय करके यहाँ से जाते हैं कि भले ही सामने वाले राष्ट्राध्यक्ष चाहें या ना चाहें , उनके दिमाग़ में चाहे जो चल रहा हो लेकिन मोदी जी को उसके कंधे पर हाथ रखकर गले लगाते हुए मुँह के नज़दीक मुँह जिस समय हो तभी फ़ोटो खिंचवाने हैं। फ़िर उन फ़ोटोज़ को देश में इधर उधर भेजना है ताकि देश PM साहब को पॉप्युलैरिटी मिल सके।

लेकिन इस सबसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का जो मज़ाक़ बनता है उसका क्या ..? क्या मोदी जी इतने बड़े अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भी बिना मास्क के केवल इसलिए जा रहे हैं ताकि फ़ोटोग्राफ़ी अच्छी हो सके ..?


मीनू जैन-

क्या साहेब को यह समझ नहीं आता कि सामने वाले की मर्ज़ी के बगैर यूं जबरन गले पड़ने की कोशिश को सेक्सुअल असॉल्ट माना जाता है।

ब्रिटेन के प्रमुख अखबार ‘ डेली मेल ‘ ने ये तस्वीरें छापी हैं और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंतोनियो गुटेरस के इस प्रकार ‘गले पड़ने’ को घोर आपत्तिजनक बताया है।

अखबार ने इसके अलावा भी अन्य विश्व नेताओं के गले पड़ते साहेब की तस्वीरें साझा करते हुए आपत्ति जताई है।

नीचे लिंक शेयर किया है जिसमें पोस्टेड वीडियो को देखें तो आपको शर्म आने लगेगी अपने पीएम पर।

https://www.dailymail.co.uk/news/article-10153615/Indias-PM-Narendra-Modi-gets-close-comfort-gives-Antonio-Guterres-big-hug-COP26.html

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन