Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी की लोकप्रियता में भारी गिरावट!

सौमित्र राय-

मोदी की लोकप्रियता घटकर 63% पर आ गई है। अमेरिकी कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट दुनियाभर के नेताओं की इमेज पर नज़र रखती है।

कंपनी का कहना है कि मोदी की लोकप्रियता इस समय सबसे नीचे है। अप्रैल में मोदी की लोकप्रियता में 22% की गिरावट आई थी।

मोदी की इमेज सबसे ज़्यादा विदेशों में खराब हुई है। यहां तक कि मोदी नेपाल भी जाने लायक नहीं रहे, क्योंकि वहां कोविड की दूसरी लहर भारत की ही देन है।

जिल्लेइलाही से जलीलेइलाही बनने के बाद मोदी सरकार ने अमेरिका में चेहरा चमकाने वाले लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।

मोदी है तो मुमकिन है की जगह मोदी है तो मुश्किल है जैसे नारे घर पर ही लगने लगे हैं। विदेशों में तो माइक पकड़कर मीडिया खड़ी है सवाल पूछने के लिए।

जाएं तो कहां? वो तो भला हो ताऊ ते का, जो मोदी को कल बड़े दिनों बाद प्लेन में चढ़कर गुजरात जाने का मौका मिलेगा।

इन सबके बावजूद चायवाले की अकड़ नहीं गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन