Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी को नहीं बुलाया, अंबानी दंपति को बुला लिया! ऐसा क्यों?

शीतल पी सिंह-

आश्चर्यचकित करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जगह भारत से मुकेश अंबानी दंपति को अपने शपथ ग्रहण समारोह में निमंत्रित किया और समारोह से पहले उनसे मुलाकात भी की!

हमारे संघी घराने ने हर किस्म की मर्यादा तोड़ कर ट्रम्प के चुनाव के दौरान मीडिया और सोशल मीडिया को ट्रम्प की आरतियों से पाट दिया था। भारतीय जनता पार्टी और मोदीजी समर्थक NRIs ने भी बाहरी देशों समेत अमेरिका में ट्रम्प के समर्थन में खुद को पेश किया था लेकिन ट्रंप ने प्रधानमंत्री की उपेक्षा क्यों की यह संदिग्ध बना रहा!

साथ ही ऐसी खबरें भी आईं हैं कि दरअसल ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह और अन्य कार्यक्रमों के लिए एक बड़ी राशि का भुगतान करके भी लोग इसमें शामिल हो सकते हैं और मुकेश अंबानी इसी कोटे में गए हैं!

साथ ही उद्घाटन कार्यक्रम में आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया गया: यहूदी रब्बी, मुस्लिम इमाम, प्रोटेस्टेंट पादरी और कैथोलिक रेवरेंड, लेकिन किसी हिंदू पुजारी को आमंत्रित नहीं किया गया!

ट्रंप के उद्घाटन समारोह में प्रार्थना करने वाले धार्मिक नेताओं में कार्डिनल टिमोथी डोलान, रब्बी एरी बर्मन, इमाम हुशाम अल-हुसैनी, पास्टर लोरेंजो सेवेल और रेवरेंड फ्रैंक मैन शामिल हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन