Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘रिपब्लिक टीवी’ की महिला पत्रकार से तेजस्वी बोले- ‘मोदी से 15 लाख वाले सूट पर सवाल पूछ कर दिखाओ’

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मोदी परस्त न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी की महिला पत्रकार को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर जाने को कह दिया… लालू यादव ने महिला पत्रकार से कहा कि उसे तो यहां इनवाइनट नहीं किया गया था, तो फिर वह क्यों आई है? राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के आवास पर सीबीआई की छापेमारी को कवर करने पहुंचे रिपब्लिक टीवी की महिला पत्रकार से लालू समर्थकों की झड़प हो गई. दरअसल शुक्रवार को रांची कोर्ट में पेश होने के बाद लालू पटना पहुंचे, जहां अपने आवास पर उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस किया.

इसी दौरान, रिपब्लिक टीवी की एक महिला पत्रकार ने जैसे ही उनसे सवाल किया, कि तभी लालू के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव महिला पत्रकार पर भड़क गए, और कहा कि वह वहां ड्रामा करने के लिए आई हैं. उन्होंने कहा कि क्या वह मोदी से पूछकर सवाल कर रही हैं और क्या उन्होंने कभी मोदी से पूछा कि वह 15 लाख का सूट क्यों पहनते हैं? हालांकि इसके बाद लालू उन्हें डांटते हुए नजर आए. तेजस्वी यादव ने सवाल पूछने पर नाराजगी जताते हुए पत्रकार को प्रेस कॉन्फ्रेस से बाहर जाने के लिए कह दिया.

तेजस्वी ने पत्रकार और उनके चैनल को एंटी नेशनल तक कह दिया. इस बीच बार-बार लालू तेजस्वी को समझाते रहे कि क्यों तुम बेकार में बहस कर रहे हो. लालू ने तेजस्वी से कहा, ‘क्यों न्यूज बना रहे हो तुम, चुप रहो’. इसके बाद लालू उस पत्रकार की ओर मुखातिब हुए और कहा कि हम लोगों ने आपको इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इनवाइट नहीं किया था. लालू ने कहा कि हम पहले से ही आपके चैनल को बायकॉट कर चुके हैं. फिर भी आप आए हैं तो आपके सवालों का जवाब दे रहे हैं. लेकिन तेजस्वी काफी गुस्से में थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन