Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एबीपी नेटवर्क में मोना जैन की वापसी, मिली बड़ी जिम्मेदारी!

ब्रांड प्लस ग्लोबल छोड़कर मोना जैन एक बार फिर एबीपी नेटवर्क (ABP Network) से जुड़ने जा रही हैं। एबीपी नेटवर्क में उनकी नियुक्ति बतौर प्रेजिडेंट (रेवेन्यू एंड बिजनेस डेवलपमेंट) पद पर होने जा रही है। यह मोना जैन की एबीपी नेटवर्क के साथ दूसरी पारी होगी, जिसे मीडिया इंडस्ट्री में उनकी ‘घर वापसी’ के तौर पर देखा जा रहा है।

मोना जैन ने इससे पहले 6 जनवरी 2025 को ब्रांड प्लस ग्लोबल जॉइन किया था। वह नोएडा स्थित कंपनी के कार्यालय से अपनी जिम्मेदारियां संभाल रही थीं। ब्रांड प्लस ग्लोबल में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ, स्ट्रीमिंग ऑपरेशंस को सुव्यवस्थित करने और लाभप्रदता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ब्रांड प्लस ग्लोबल से पहले मोना जैन ने जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ZMCL) में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर काम किया था। वहां अगस्त 2024 में इस्तीफा देने के बाद उन्होंने ब्रांड प्लस ग्लोबल में नई पारी की शुरुआत की थी। अब उन्होंने वहां से विदा लेकर एक बार फिर एबीपी नेटवर्क को जॉइन करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि मोना जैन इससे पहले एबीपी नेटवर्क में तीन साल से अधिक समय तक मुख्य राजस्व अधिकारी (Chief Revenue Officer) के रूप में कार्य कर चुकी हैं। नवंबर 2019 में एबीपी नेटवर्क से जुड़ने से पहले उन्होंने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) में करीब छह साल बिताए थे, जहां वह एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट – एडवरटाइजिंग सेल्स की भूमिका में थीं।

मीडिया और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में मोना जैन को रेवेन्यू स्ट्रैटेजी, बिजनेस डेवलपमेंट और ग्रोथ लीडरशिप के लिए जाना जाता है। एबीपी नेटवर्क में उनकी वापसी को संगठन के रणनीतिक विस्तार और व्यावसायिक मजबूती के लिहाज से एक अहम कदम माना जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन