महाकुंभ-2025 में रातोरात चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा बीते दिनों लाइक्स और व्यूज के भूखे लोगों का शिकार हो गई. वह मेले में इतना परेशान की गई कि उसे वापस इंदौर भागना पड़ा. उधर भोजपुरी यूट्यूबर्स ने मोनालिसा पर सैकड़ों की संख्या में वाहियात कंटेंट वाले गाने बना डाले हैं. कुल मिलाकर लोगों ने अपने तरह से युवती को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है..नीचे देखें मोनालिसा के मामले में किसने क्या कुछ कहा/लिखा है?…
अनिल यादव-
भोजपुरी के यूट्यूब (YouTube) सिंगर सस्ती लोकप्रियता के लिए नीचता की हद पार करने से भी गुरेज नहीं करते हैं.


प्रियांशु गजेंद्र-
संगम में डुबकी लगाने गए लोग मोनालिसा की आँखों में डूब गए भारत के बढ़ते आध्यात्मिक स्तर पर पूरी दुनिया के बुद्धिजीवी चिंतित हैं.
अंशिका सिंह यादव-
अरे बेशर्म बाबा कम से कम अपनी उम्र और इस तिलक, माला की तो कद्र कर ले.
ये अधेड़ उम्र का बाबा वीडियो बनाता रहता है यूट्यूब इंस्टाग्राम पर अक्सर फालतू की
अब ये बोल रहा है मोनालिसा नहीं मिली तो मैं मर जाऊंगा मोनालिसा को मेरे पास भेजो कोई
ये बोल रहा है मोनालिसा इसका प्यार है अगर इसको वो नहीं मिली तो ये वहीं के पेड़ पर फांसी लगा लेगा…

ममता राजगढ़-
फुटपाथ पर रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा को फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला है. फिल्मकार सनोज मिश्रा ने अपनी आने वाली फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में बतौर लीड एक्ट्रेस को काम करने का ऑफर दिया. मोनालिसा और उसके परिवार ने फिल्म करने पर सहमति जताई है. इस फिल्म में मोनालिसा रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का रोल अदा करेंगी. शूटिंग से पहले तीन महीने तक मोनालिसा को मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी.
विवेक के त्रिपाठी-
खूबसूरत बंजारन लड़की मोनालिसा चली गईं.. अपने घर वापस.. महाकुंभ छोड़कर.. वो अपने परिवार के साथ आई थीं मनके, मोती और रुद्राक्ष की माला बेचने. सोचा था इतना बड़ा धार्मिक आयोजन है, कुछ कमाई हो जाएगी.. लेकिन यूट्यूबर्स और मीडियाकर्मियों ने उनका जीना ही मुश्किल कर दिया.
उन्हें देखते ही लोग रोक लेते.. बातचीत करते.. फोटो खिंचवाते.. वीडियो बनाते.. रील बनाते.. मोनालिसा तो इंटरनेट पर वायरल हो गईं लेकिन उनका माला बेचना मुसीबत हो गया.
अंततः मोनालिसा के पिता ने परेशान होकर उन्हें घर वापस भेज दिया. हालांकि, मोनालिसा की दो बहन अभी भी महाकुंभ में ये काम कर रही हैं. मोनालिसा को इस पब्लिसिटी की जरूरत नहीं थी. वो एक गरीब परिवार से हैं और दो पैसे कमाने आई थीं लेकिन उनका खूबसूरत चेहरा, झील सी गहरी आंखें और प्यारी सी निश्चल मुस्कुराहट को मीडियाकर्मियों और यूट्यूबर्स ने अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया.

टीवी और सोशल मीडिया पर टीआरपी, इंप्रेशंस, रीच, लाइक्स बढ़ाने के लिए मोनालिसा के पीछे-पीछे घूमते रहे. उसे काम नहीं करने दिया. ये तो कहीं से भी अच्छा नहीं हुआ..



