Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

खुलासा- अरबों कमाने वाले धन्ना सेठों ने मुफ्त मे मैच देखे हैं, उनको बीसीसीआई ने पास भेजा!

अविनाश पांडेय समर-

क्रिकेट विश्व कप का सबसे सस्ता टिकट भी शायद 10,000 रुपए के ऊपर का था. माने 50,000 से 1 लाख रुपया महीना कमाने के लिए खून जलाने दिन के 12-12 घंटे काम करने वाले, टैक्स भरने वाले मध्य वर्गीय लोगों को स्टेडियम में मैच देखने के लिए 10,000 से 50,000 रुपए तक को सीधे टिकट के लिए भरने पड़े हैं. ब्लैक में खरीदना पड़ा हो तो सोचिए!

और अरबों कमाने वाले धन्ना सेठों ने मुफ्त मे मैच देखे हैं. उनको बीसीसीआई ने पास भेजे हैं- सबसे बेहतर सीटों वाले क्योंकि पास वाली वहीं होती है.

यही इस देश का मूल चरित्र है. मूल सिस्टम। जो सबसे कड़ी मेहनत करते हैं उनसे सरकारी लूट। और उस टैक्स की लूट से सबसे ज़्यादा अमीरज़ादों को पालना। और उन अमीरज़ादों की पैसों की हवस में बेघर बेरोज़गार हो गये, एकदम ग़रीब हो गये लोगों को वोट के लिए पाँच किलो महीने राशन की भीख पर पालना। और उस भीख का पैसा भी खून पसीना जला कर कमाने वाले, टैक्स भरने वाले हम जैसे मध्य वर्गीय लोगों से वसूलना।

और हाँ- खून पसीने की कमाई के हज़ारों से टिकट ख़रीदने वाले ज़्यादातर लोग इसी सिस्टम के समर्थक। समझ नहीं आता उनके माथे पर इतने बड़े शब्दों में मूर्ख किसने गोद दिया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन