Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव एक ठेकेदार के सैप्टिक टैंक में मिला!

चंद्रमोहन द्विवेदी-

बस्तर के बीजापुर से पत्रकारिता कर रहे साथी मुकेश चंद्राकर की हत्या की ख़बर मिल रही है. बताया जा रहा है मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे, जिनका शव आज एक ठेकेदार के सैप्टिक टैंक में मिला है.

पत्रकार भाई मुकेश चंद्राकर से मेरा कोई पूर्व परिचय नहीं रहा है न ही आज तक कोई मुलाकात या बातचीत हुई है लेकिन उनकी मौत की ख़बर से मन व्यथित है.

किसी की मौत के बाद उसकी भरपाई तो नहीं हो सकती लेकिन उम्मीद है इस हत्याकांड के दोषी जल्द पकड़े जाएंगे और उन्हें कड़ी -से-कड़ी सज़ा मिलेगी.

प्रियंका कौशल-

मुकेश चंद्राकर को लेकर मिल रही सूचना अत्यंत पीड़ादायी व दिल दहला देने वाली है। एक होनहार, साहसी, जाबांज पत्रकार की हत्या सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही है।

मुकेश को वर्ष 2016-17 में मैंने ईटीवी में बीजापुर संवाददाता बनाया था, तबसे उसकी पत्रकारिता की कायल हो गयी थी। मेरे भाई, तुम्हारे बारे में कभी ऐसा लिखना पड़ेगा, स्वप्न में भी नहीं सोचा था। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है।

विनम्र श्रद्धांजलि।

मुकेश चंद्राकर की कुछ तस्वीरें-


देखें संबंधित खबरें-

पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर केस : देखें सैप्टिक टैंक और तैरती डेड बॉडी! https://www.bhadas4media.com/mukesh-chandrakar-murder-case/

‘बस्तर जंक्शन’ यूट्यूब चैनल चलाते थे मुकेश चंद्राकर, देखें आख़िरी रिपोर्ट! https://www.bhadas4media.com/mukesh-chandrakar-bastar-junction-youtube-channel/

गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण की खबर पब्लिश करने के बाद ठेकेदार ने की मुकेश चंद्राकर की हत्या! https://www.bhadas4media.com/thekedar-suresh-chandrakar-par-shak/

लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकार की हत्या किए जाने की दुखद खबर आ रही है! https://www.bhadas4media.com/mukesh-chandrakar-murder/

बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर का गायब हो जाना चिंताजनक है! देखें भाई का संदेश https://www.bhadas4media.com/mukesh-chandrakar-missing-bastar-cg/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन