बस्तर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर ‘बस्तर जंक्शन’ नाम का यूट्यूब चैनल चलाते थे जिसके डेढ़ लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं। मुकेश चंद्राकर अपनी खोजी और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए बस्तर / छत्तीसगढ़ मे चर्चित चेहरा थे। उनका चर्चित यूट्यूब चैनल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों मे आदिवासियों के बीच खासा लोकप्रिय था। इस चैनल की सर्वाधिक देखी गई रिपोर्ट पर 37 लाख व्यूज़ है। देखें वो वीडियो-
बस्तर जंक्शन चैनल पर मुकेश चंद्राकर की आख़िरी रिपोर्ट देखिए-
सुशील मानव-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बस्तर अंचल में पत्रकारिता करने वाले यूट्यूबर मुकेश चंद्राकर की लाश एक ठेकेदार के सेप्टिक टैंक के नीचे से बरामद की है। मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे। प्रारंभिक जांच से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर ठेकेदार के साथ मुकेश का विवाद हुआ था और इसी विवाद में उनकी हत्या की गई।
मुकेश चंद्राकर बस्तर और नक्सलवाद से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग करते थे। वह ‘बस्तर जंक्शन’ नाम के यूट्यूब चैनल के मालिक थे, जो बस्तर के मुद्दों और नक्सलियों की गतिविधियों को उजागर करने के लिए प्रसिद्ध था।
देखें संबंधित खबरें-


