Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जिस भक्त को ट्विटर पर मोदी फ़ॉलो करते हैं, वह भी दवा-ऑक्सीजन माँगते हुए मर गया!

श्याम मीरा सिंह-

आगरा के अमित जायसवाल जैन. RSS के कार्यकर्ता थे. इन्हें ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी फॉलो करते थे. मोदी और आरएसएस के भक्त रहे. 16 अप्रैल को भाई ने ट्विटर पर लिखा ”जिनको देश में हॉस्पिटल कम लग रहे हैं उन्हें बता दूं कि अगर घर में 6 लोगों को एक साथ दस्त लग जाएं तो सबके लिए अलग-अलग टॉयलेट भी नहीं होता है. इसलिए जिम्मेदारी निभाइये और सरकार का साथ दें.”

19 अप्रैल को अमित को भी कोरोना हो गया. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उन्हें और उनकी मां को कोरोना हो गया है.

25 अप्रैल को अमित के ट्विटर से मदद मांगी गई. अमित के ट्विटर से ट्वीट किया गया कि ”मैं अमित जायसवाल की बहन सोनू हूं. मैं ये बताना चाहती हूं कि हम रेमडेसिविर और इलाज की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं. वह (अमित जायसवाल जैन) नयति अस्पताल मथुरा में भर्ती है. हमें आपकी मदद की जरूरत है. उसकी तबीयत ठीक नहीं है.” इस ट्वीट में मोदी, योगी को टैग किया गया. लेकिन कोई मदद नहीं मिली. फिर एक और ट्वीट किया गया, इसमें भी मोदी, योगी दोनों से मदद मांगी गई, लेकिन मदद नहीं मिली.

29 अप्रैल को इलाज के अभाव में अमित की मौत हो गई.

विनोद कापड़ी-

दर्दनाक: अमित जायसवाल को Twitter पर PM @narendramodi भी फ़ॉलो करते हैं।

अमित की बहन ने 25 अप्रैल को भाई की हालत पर पहला tweet करके #Remedisivir इंजेक्शन माँगा था , @myogiadityanath को भी टैग किया।

बहन तीन दिन तक रोज़ गिड़गिड़ाती रही। कोई मदद नहीं मिली। अमित ने दम तोड़ दिया ।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन