Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कलम के धनी पत्रकार लोकेश प्रताप सिंह का कैंसर से लड़ते हुए निधन

कलम के धनी वरिष्ठ पत्रकार लोकेश प्रताप सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे. यह दुखद और ह्रदय विदीर्ण करने वाला समाचार है. दैनिक जागरण से एक सामान्य रिपोर्टर के रूप में कार्य शुरू करने वाले लोकेश चीफ सब एडिटर और पीलीभीत के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत थे.

लोकेश जी सन 1996 के आसपास अयोध्या में हिन्दू महासभा के संगठन का कार्य छोड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने अवतरित हुए. कानपुर से अपनी पत्रकारिता की पारी शुरू की. एक कुशल वक्ता के रूप में प्रख्यात होने के बाद भी ग्राउंड रिपोर्टिंग से जुड़े रहे.

वे मेनका गांधी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के अत्यंत करीबी रहे. कब वे कैंसर की चपेट में आ गए, कोई जान भी नहीं सका. स्वयं मेनका जी उनका इलाज करा रहीं थीं. अभी बीते पखवारे मुख्यमंत्री जी ने उन्हें बुलाकर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली थी. दुर्भाग्य और दुखद ये है कि भोर के 3 बजे रामनगर (अयोध्या) में सबकी खबर लेने वाला खबरों का जादूगर खुद खबर बनकर सदा के लिए हम सबके बीच से चले गया.

लोकेश अपने पीछे अपनी प्रोफेसर पत्नी और एक नन्हा बेटा छोड़ गए हैं. ह्रदय विदीर्ण है. बस ईश्वर लोकेश जी की आत्मा को शांति दें. ॐ शांति.

कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के उपाध्यक्ष अभय त्रिपाठी की एफबी वॉल से.

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. Abhay tripathi

    May 16, 2019 at 8:02 am

    लोकेश भाई का निधन स्तब्ध करने वाला समाचार है, उनकी चिर परिचित मुस्कान और सहृदय व्यक्तित्व हमेशा यादों में जीवित रहेगा। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे।

  2. Rajeev pal

    May 16, 2019 at 10:30 pm

    बहुत ही दुख की बात है लोकेश सर बहुत ही मिलनसार थे। मेरा भी बहुत सहयोग किया था।भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।

    Rajeev pal (Journalist )
    Budaun (up)
    Mo. no. 9412488657

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन