Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार को फंसा कर बदनाम करने की साजिश रची भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने!

सेवा में

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
गाजियाबाद उतर प्रदेश

विषय – थाना लोनी बॉर्डर में मेरे खिलाफ़ फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने के संदर्भ में प्रार्थना पत्र

सविनय निवेदन यह है कि मेरे द्वारा एक खबर लिखी गई थी जो कि सूत्रों के हवाले से मुझे जानकारी प्राप्त हुई थी। मैंने अपने साथियों से खबर की पुष्टि के लिए अपने मीडिया संस्थान के ग्रुप में खबर को डाला। इसके बाद अचानक से लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रात्रि 11:22 पर मुझे फोन किया और कहा कि तुम्हारे पैसे कल पहुँच जाएंगे, यह कह कर फोन काट दिया। मुझे पहले ही आशंका थी कि मेरे खिलाफ लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर कोई नया षड्यंत्र रच सकते हैं इसलिए मैंने इनकी सारी बातें रिकॉर्ड कर ली। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर से 42 सेकंड मेरी बात हुई है जिसकी मेरे फोन की कॉल डिटेल्स के साक्ष्य भी हैं। तहरीर में लिखा गया है लोनी विधायक से मैं रंगदारी माँग रहा हूं। इसके बाबत मेरे द्वारा ऐसा कोई कृत्य नहीं किया गया है जो कि तहरीर में लिखा है। ये सब मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच कर मुझे फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है।

जिस व्यक्ति ने मेरे खिलाफ तहरीर दी है वो पहले भी एक पूर्व में रहे फूड अधिकारी की उंगली तोड़ने के आरोप में जेल काट चुका है। इस व्यक्ति पर कई ऐसे अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर 20 जुलाई 2020 को शाम 6 बजे वाट्सअप पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी व गाली गलौच की थी। ये प्रकरण देश में लगे संपूर्ण लॉकडाउन का है जब जनता पलायन कर रही थी। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर लाइव आकर अपना विकास कार्य गिना रहे थे और जनता से संवाद कर रहे थे। जब मैंने पूछा कि आपके गनोली गाँव की दलित समाज की सड़क आज तक क्यों नहीं बन पाई तो इस बात को लेकर कोई जवाब नहीं दिया गया था। इसके बाद मुझे नंदकिशोर गुर्जर ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी व भद्दी भद्दी गालियां दी, मुझे ढूंढ कर जान से मार देने और करियर बर्बाद करने की बात कही। मैंने पहले भी गाजियाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व लोनी ग्रामीण एसपी देहात नीरज जादौन को पत्र लिखकर दिया था जिसमें पुलिस ने सत्ताधारी विधायक के ऊपर कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया।

लोनी विधायक का कल फोन कॉल 11 बज कर 22 मिनट पर आया और 42 सेकंड बात हुई। इसमें उन्होंने खबर की बात पूछी। मेरे द्वारा बताया गया कि सूत्रों के हवाले से खबर है पर ये अभी पुष्ट नहीं है। इसके बाद एक दम से लोनी विधायक ने किसी ललित नाम के व्यक्ति का नाम लिया और कहा कल पैसे मिल जाएंगे, ललित से ले लेना। इतनी बात कह कर फोन काट दिया। मुझे आशंका थी कि लोनी विधायक मुझे किसी ना किसी केस में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने उनकी बातों को रिकॉर्ड कर लिया और अपने मीडिया कर्मी साथियों को साझा कर दिया। इस आडियो को मैंने कई न्यूज़ ग्रुपों में डाल दिया।

मेरे द्वारा कल रात ही संबंधित अधिकारियों को ट्वीट कर व मेल कर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि लोनी विधायक मुझे किसी भी प्रकार के षड्यंत्र में फंसा सकते हैं। वहीं आज उन्होंने अपने प्रतिनिधि ललित शर्मा से एक झूठी तहरीर लोनी बॉर्डर थाने में दिलवा दिया और उसको मीडिया पर तथाकथित लोगों द्वारा वायरल कराया गया। इन सब लोगों ने मेरे खिलाफ दी गई झूठी तहरीर को जमकर वायरल किया जिसमें मेरी छवि को इन सबने मिलकर धूमिल किया व मेरी मान प्रतिष्ठा को खत्म करने की कोशिश की है। मैं एक पत्रकार हूँ। समाज की हर छोटी बड़ी खबर को लिखता हूं। जनता के हर मुद्दे उठाता हूं। आज मेरी मान प्रतिष्ठा को इन लोगो ने भंग कर दिया है। मेरा आज बहुत ज्यादा मनोबल टूट गया है।

मान्यवर में ललित शर्मा से मिला तक नहीं हूं न ही गजकेसरी के सम्पादक को मैने कभी फोन किया, न ही में इनको मैं जानता हूं। तहरीर में लिखा गया है कि मैने गजेंद्र चोधरी को दिवाली को फोन कर विधायक से रंगदारी मांगने की बात की है।

ये सब एक षड्यंत्र के तहत मुझे फंसाने का पूरा जाल इन लोगों द्वारा बुना गया है क्योंकि गजेंद्र चौधरी के अखबार के सम्पादक इनके ज्यादा करीबी हैं और जिसने ये तहरीर दी है वो लोनी विधायक का प्रतिनिधि है। जानकारी में आया है कि इस व्यक्ति पर पर कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं ओर पूर्व में लोनी में रहे एक अधिकारी से मारपीट करने के संदर्भ में मुकदमा दर्ज है जिसमें ललित शर्मा जेल जा चुका है और मामला कोर्ट में चल रहा है।

कृपया कर इन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करें।

रवि चौहान
पत्रकार
7982054560

प्रतिलिपि
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया
लखनऊ अपर सचिव
मेरठ आईजी
गाजियाबाद जिला अधिकारी
दिल्ली गृह मंत्रालय
विशेष सचिव उत्तर प्रदेश
मानव अधिकार दिल्ली
दिल्ली सुप्रीम कोर्ट
पीएमओ ऑफिस दिल्ली
गाजियाबाद सांसद वीके सिंह
उत्तर प्रदेश कानून मंत्री
भड़ास4मीडिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन