Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में एक और कांड! राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड के बाद दैनिक जागरण का एक पत्रकार लापता, गायब कराने की आशंका

जीशान कदीर-

सीतापुर में ये हो क्या रहा है… दैनिक जागरण पर फिर प्रहार.. फिर वही लापरवाही दोहराई।

जनपद सीतापुर के पैंतेपुर पंचायत क्षेत्र से दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार नवनीत मिश्रा जी संदेहास्पद स्थितियों में लापता हो गए।

हालांकि, जानकारी ये भी है कि लापता होने से पहले इनका विवाद पारिवारिक रहा। लेकिन इनका यूं लापता हो जाना संदेह को बढ़ा रहा है। श्री नवनीत जी सीता इण्टर कॉलेज में अध्यापक भी हैं। परिवार के लोगों ने महमूदाबाद थाने पर शिकायती पत्र दिया। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

ऐसे में परिवार के लोगों ने पोस्टर छपवाकर उसका वितरण तीन दिनों तक कराया। लेकिन देर शाम इस घटनाक्रम से जुड़ी खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया। पड़ोसी जनपद बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में नहर किनारे उनकी बाइक, पर्स व कुछ और सामान मिलने की सूचना मिली।

इनके छोटे भाई विनीत पांडेय जी और रमेश बाजपेई जी मौके पर गए। लेकिन आशंकाओं के बीच विनीत पांडेय जी का पता नहीं चल सका। इस समय बुजुर्ग मां और छोटा भाई रो-रो कर बेहाल हैं। मालिक उनकी हिफाजत करना, उन्हें अनहोनी से बचाना…

सीतापुर पत्रकार मर्डर केस की खबर पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन