Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गौरव मुंजाल, अभिमन्यु सक्सेना, अंशुमान सिंह, बाइजू रवींद्रन जैसों ने कमाल कर दिया!

Ravish Kumar

टेक्नॉलजी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ा बदलाव हुआ है। क्या यह बदलाव बाक़ी विषयों के क्षेत्र में हुआ है। ये कंपनियाँ कैसे काम करती हैं, इनसे कैसे जुड़ा जाता है, मैं इन सबके बारे में जानना चाहता हूँ। BrighChamp, White jr hat, Unacademy, Byju ,InterviewBit, Scaler Academy, Newton School, Masai School, Techmint,चारों तरफ इन कंपनियों के नाम छा गए हैं।

बहुत दिनों से इन पर लेख आ रहे हैं। इनमें निवेश की खबरों को प्रमुखता से छापा जा रहा है।

कई दिनों से कई कंपनियों के नाम देख रहा हूँ। लाखों करोड़ रुपये के निवेश आ रहे हैं। ये कंपनियाँ आपस में एक दूसरे को ख़रीद रही हैं। अब जिज्ञासा होने लगी है कि इस बदलाव को समझा जाए।

कई आर्टिकल पढ़ते हुए गौरव मुंजाल, अभिमन्यु सक्सेना, अंशुमान सिंह, बाइजू रवींद्रन जैसे नाम सुनने को मिले। ये लोग तो काफ़ी बड़े लोग होंगे, इन तक हम लोग कैसे पहुँचेंगे लेकिन इन लोगों ने क्या कमाल कर दिया है कि अरबों रुपये का दांव इनकी कंपनियों में लग रहा है और इनके ग्राहक दुनिया भर में हैं। जानना चाहिए। आपमें से कोई इन कंपनियों में काम करता है तो मुझे ज़रा बेसिक कोर्स कराए कि क्या हो रहा है।

क्या यह बदलाव केवल टेक्नॉलजी शिक्षा के क्षेत्र में आ रहा है, ख़ासकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई को कैसे बदल रहा है? क्या भविष्य में इंजीनियरिंग की पढ़ाई और उसकी डिग्री का चेहरा बदलने वाला है? दूसरे विषयों में किस तरह के बदलाव हैं जैसे हिन्दी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, साहित्य वग़ैरह। कृपया मुझे बताएँ।

क्या हम जैसे विशुद्ध हिन्दी माध्यम वाले भी इनके कोर्स में जुड़ने की पात्रता रखते हैं, उससे क्या नया जानेंगे ये सब तो पता होना चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन