Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

NEET Scam 2024 : क्या मेडिकल प्रोफ़ेशन को बेचने की तैयारी है?

कन्हैया शुक्ला-

NEET UG 2024 का रिजल्ट 4 june को घोषित हुआ। NEET परीक्षा का पेपर लीक था, पटना पुलिस ने 4 मई को expose किया था । लिखित में FIR दिया है, फिर भी नजरअंदाज करके exam कराया गया. और फिर परिणामों में इस तरह की अनियमितता इस बात की पुष्टि करता है।

67 परीक्षार्थी को full marks के साथ 1 रैंक मिला। यह इतिहास में पहली बार है. 8 स्टूडेंट एक ही परीक्षा केंद्र(हरियाणा ) से 1 रैंक मिला। क्या सारे इंटेलीजेंट स्टूडेंट्स इसी साल नीट की परीक्षा दे रहे थे?? या उन्हें प्रश्न और उत्तर पहले ही मिल गए थे???जमकर धांधली हुई है ?

720 में से 718 मार्क्स कैसे आ सकते हैं ??जबकि एक सही उत्तर के लिए 4मार्क्स दिए जाते हैं और गलत उत्तर के लिए 1 मार्क्स काटे जाते हैं I मान लीजिए मैंने एक प्रश्न छोड़ा तो 716 आएगा ,एक गलत किया तो 715(-4-1),पर 718 की बात मेरे समझ से परे है I

यहां सारे अमीर बाप के बेटे गवर्नमेंट कॉलेज ले लेंगे और मिडिल क्लास और गरीबों को प्राइवेट मेडिकल कॉलेज लेने पर मजबूर किया जाएगा अधिकतर प्राइवेट कॉलेज बड़े नेताओं और बिजनेसमैन से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रूप से कनेक्ट होते हैं.

पहले रिजल्ट 14 जून को आना था, उसे आनन फानन में 4 जून को इलेक्शन रिजल्ट के दिन रिलीज कर दिया गया.

जब पूरा देश चुनाव के परिणाम में उलझा हुआ है तभी नीट का रिजल्ट आया, आखिरी इतनी जल्दी क्या थी ??? ये सारी अनियमितायें का खुलासा न हो जाये और देश की मिडिया में मामला न उलझ जाये, इसका डर तो नही था.

X(ट्विटर ) पर इस मुद्दे पर 3 लाख से ज्यादा twitt हो चुके है पर NTA के कान पर जूँ नही रेंग नही रही.

सरकार को तत्काल NEET exam को दुबारा करने के साथ इस पर सख्ती से कार्रवाई करनी पड़ेगी.. हां अगर मिली भगत हो तो बात ही कुछ और है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन