Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

Network18 और CNN International की साझेदारी 2035 तक बढ़ी!

Network18 ने अपने प्रमुख अंग्रेज़ी न्यूज़ चैनल CNN-News18 के लिए CNN International के साथ ब्रांड और कंटेंट लाइसेंसिंग समझौते को अगले 10 वर्षों के लिए नवीनीकृत कर लिया है। यह नया समझौता अब 31 दिसंबर 2035 तक प्रभावी रहेगा।

इस नवीनीकरण के साथ ही Network18 और CNN के बीच साझेदारी का सफर तीन दशकों में प्रवेश कर गया है। दोनों संस्थानों के बीच यह सहयोग पहली बार 2005 में शुरू हुआ था, जिसे 2015 में दोबारा नवीनीकृत किया गया था।

Network18 के अनुसार, नया समझौता सिर्फ पारंपरिक टीवी प्रसारण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सहयोग को और गहरा किया जाएगा। इसके तहत CNN-News18 अपनी अंतरराष्ट्रीय डिजिटल मौजूदगी को खास तौर पर YouTube और कनेक्टेड टीवी (CTV) प्लेटफॉर्म्स पर विस्तार देगा।

Network18 ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी ने कहा कि यह नवीनीकरण वैश्विक समाचार जगत में एक ऐतिहासिक और विशिष्ट साझेदारी को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा, “दो दशकों से फल-फूल रही यह टीवी न्यूज़ साझेदारी अब डिजिटल और कनेक्टेड टीवी जैसे नए ग्रोथ एरिया में विस्तार के नए अवसर खोलेगी।”

Network18 ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में यह साझेदारी और भी अहम हो जाती है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का असर अब विभिन्न देशों के दर्शकों पर सीधा पड़ रहा है। CNN की वैश्विक मौजूदगी और Network18 की भारत में मजबूत पकड़, CNN-News18 को मल्टी-प्लेटफॉर्म न्यूज़ डेस्टिनेशन के रूप में और सशक्त बनाती है।

CNN International के एग्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (कमर्शियल) फिल नेल्सन ने कहा कि सहयोगी साझेदारियां CNN के बिज़नेस मॉडल का अहम हिस्सा रही हैं। उन्होंने कहा, “Network18 के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए हमें खुशी हो रही है, खासकर दुनिया के सबसे बड़े और प्रमुख सहयोगियों में से एक के साथ।”

Network18 ने यह भी बताया कि हाल ही में CNN-News18 के ऑन-एयर लुक में बदलाव किया गया है, जिससे दर्शकों का अनुभव बेहतर हो सके। चैनल का कंटेंट अब इस तरह तैयार किया जा रहा है कि वह टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कनेक्टेड टीवी—तीनों के लिए सहज रूप से अनुकूल हो।

नेटवर्क के अनुसार, CNN-News18 ने बड़े स्क्रीन वाले डिजिटल डिवाइसेज़ पर न्यूज़ देखने वाले दर्शकों को ध्यान में रखते हुए अपनी CTV मौजूदगी भी बढ़ाई है। आने वाले समय में चैनल की डिजिटल, तकनीकी और संपादकीय क्षमताओं में और निवेश करने की योजना है, ताकि भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इसकी पहुंच मजबूत की जा सके।

गौरतलब है कि CNN-News18 का संचालन दिल्ली-एनसीआर स्थित अत्याधुनिक सुविधा केंद्र से होता है और देशभर में इसके ब्यूरो, संपादकीय व प्रोडक्शन टीमें Network18 के व्यापक ब्रॉडकास्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और न्यूज़-गैदरिंग टेक्नोलॉजी से समर्थित हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन