Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

महाकुंभ कवरेज में ‘न्यूज़ इंडिया’ चैनल का हेलीकॉप्टर शॉट!

महाकुंभ की कवरेज में “न्यूज़ इंडिया” ने रचा कीर्तिमान, हेलीकॉप्टर से की रिपोर्टिंग, जल थल नभ से कवरेज करने का रचा कीर्तिमान, चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा ने टीम को दीं शुभकामनाएं

महाकुंभ भले ही अब इतिहास का हिस्सा बन गया लेकिन इस मेगा इवेंट का मीडिया कवरेज खूब हुआ… महाकुंभ में हर रोज एक नया कीर्तिमान रचा गया…समाचार चैनल भी इसमें बढ़ चढ़ कर अपना योगदान देते रहे… न्यूज इंडिया चैनल के एंकर गौरव किशोर शर्मा ने महाकुंभ में जल, थल, नभ से रिपोर्टिंग करके सभी का ध्यान आकर्षित किया …

देखें वीडियो-

https://x.com/bhadasmedia/status/1896200408273715437?t=NniTidWtX12KGXZpJ9wPkA&s=08

ज्ञात हो कि न्यूज़ इंडिया चैनल के एडिटर ओम प्रकाश नारायण के नेतृत्व में चैनल नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है… इसके लिए चैनल के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा (शालू भैया) ने टीम को शुभकामनाएं भी दीं।

न्यूज़ इंडिया के एंकर गौरव किशोर शर्मा ने बसंत पंचमी के दिन हेलीकॉप्टर, स्टीमर और संगम घाट में श्रद्धालुओं के बीच जाकर कवरेज की जिसकी मीडिया गलियारों में खूब चर्चा हुई। उन्होंने 29 जनवरी को भगदड़ में बिछड़े कई परिवारों को आपस में मिलाया भी। इस तरह जनता तक सच पहुंचाने के साथ साथ सामाजिक सरोकार को भी जीते रहे।

चर्चा का कारण
चुनाव के दौरान टीवी न्यूज़ की दुनिया में पहली बार आज तक चैनल ने हेलीकॉप्टर से रिपोर्टिंग कर मीडिया में हेलीकॉप्टर शॉट युग की शुरुआत की थी… उनके बाद अब न्यूज इंडिया की ये पहल महाकुंभ के दौरान देखने को मिली…

गौरव किशोर शर्मा युवा एंकर हैं. इससे पहले जी न्यूज, न्यूज 24 जैसे बड़े चैनल में काम कर चुके हैं … न्यूज़ इंडिया में 9.30 का शो करते हैं … चैनल के लिए कई बड़े बड़े साक्षात्कार कर चुके हैं… गौरव किशोर शर्मा की जोश टॉक पर संघर्ष की कहानी बेहद प्रेरणादायक है …

कह सकते हैं कि न्यूज़ इंडिया चैनल टेकओवर और हैंडओवर की खबरों के बीच गढ़ रहा है कीर्तिमान। दअरसल अंदर की खबर ये है कि चैनल बिक रहा है। टेक ओवर और हैंड ओवर की खबरों फैली हुई हैं। इस बीच चैनल की टीम काम पर अपना पूरा फोकस कर रही है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन