Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज़ नेशन पर कानून का डंडा : 100 से ज्यादा पत्रकारों की बर्खास्तगी पर 1.35 करोड़ जुर्माना लगा!

नेशनल चैनल न्यूज़नेशन से ग़ैरक़ानूनी तरीके से 100 से अधिक पत्रकारों की नौकरी से बर्खास्तगी का मामला

राष्ट्रीय समाचार चैनल न्यूज़नेशन ने बिना किसी नोटिस के 100 से अधिक पत्रकारों को ग़ैरक़ानूनी तरीके से नौकरी से निकाल दिया। इनमें कई कर्मचारी ऐसे थे, जिन्होंने कंपनी में 10 वर्षों से अधिक समय तक काम किया था। प्रबंधन ने इन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यालय न आने का निर्देश दिया और उनके बकाए का भी भुगतान नहीं किया।

इस ग़ैरजिम्मेदाराना फैसले के कारण प्रभावित कर्मचारी अपने परिवारों की आजीविका, बीमार बच्चों के इलाज, स्कूल फीस, और ईएमआई के भुगतान के लिए संघर्ष करने को मजबूर हो गए।

कानूनी लड़ाई और फैसला

इस अन्याय के खिलाफ कर्मचारियों ने माननीय अपर श्रम आयुक्त न्यायालय का रुख किया। अदालत ने कंपनी प्रबंधन को तलब किया।

• श्रम आयुक्त ने कंपनी द्वारा दिए गए सभी तर्कों को फर्जी और आधारहीन पाया।

• न्यूज़नेशन के वकीलों द्वारा पेश किए गए दलीलें खारिज कर दी गईं।

माननीय अतिरिक्त श्रम आयुक्त ने आदेश पारित करते हुए निर्देश दिया कि न्यूज़नेशन उन 46 कर्मचारियों को तीन महीने का पूरा वेतन और सभी लंबित बकाए का भुगतान करे, जिन्होंने मामला दायर किया था।

आदेश का विवरण:

1. भुगतान राशि: न्यूज़नेशन को कुल ₹1,35,35,040 का भुगतान करना होगा।

2. वसूली शुल्क: इसके अलावा, वसूली प्रक्रिया के शुल्क के रूप में कंपनी को 10% अतिरिक्त राशि यूपी सरकार को देनी होगी।

यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत और अन्याय के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ajay Verma

    January 26, 2025 at 3:09 pm

    Gairola ( O-MG) aur pura kul ab jabab de…jub kaha tha na karo to mere hi khilaf ho gaye the..chorna para mujhe ..ab jabab do..ek idiot ki baat pe
    Purra Channel khatam ho gaya,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन