Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

न्यूज़ 24 ने एमपी के विभिन्न जिलों में कार्यरत संवाददाताओं को हटाकर नए संवाददाताओं की नियुक्ति कर दी

न्यूज़ 24 चैनल ने मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्षो से काम कर रहे संवाददाताओ को हटाकर नये संवाददाताओ की नियुक्ति की

भोपाल : न्यूज़ 24 चैनल में निरंतर कई वर्षों से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में ईमानदारी व पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य कर रहे जिला संवाददाताओ (रिपोर्टरों) को बिना किसी प्रकार का नोटिस दिये हटाया गया है। न्यूज़ 24 चैनल प्रबंधन द्वारा संवाददाताओ को पृथक करने के पूर्व किसी प्रकार की कोई भी सूचना/नोटिस नहीं दिया गया। एक ओर वर्तमान में कोरोनाकाल जैसे भीषण गंभीर प्रकोप में तमाम प्रकार की प्राइवेट कंपनियाँ अपने कर्मचारियों को नौकरी नहीं करने के बाद भी विधिवत मासिक वेतन का भुगतान कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर न्यूज़ 24 चैनल प्रबंधन द्वारा मध्यप्रदेश में वर्षो से काम कर रहे संवाददाताओं को बेवजह हटाया गया है, जो कि पूर्णतः गलत व अन्यायसंगत रवैया का परिचायक है।

सभी जिला संवाददाताओ के पास थी माइक आईडी

न्यूज़ 24 चैनल प्रबंधन द्वारा मध्यप्रदेश के जिस जिस जिले में जिला संवाददाता रखे हुए थे, उन्हें बकायदा न्यूज़ 24 चैनल प्रबंधन द्वारा माइक आईडी प्रदान की गई थी। साथ ही संवाददाताओं के द्वारा कोई बड़ी खबर भेजी जाती थी, तो चैनल में इन संवाददाताओ के नाम से समाचार भी प्रसारित किए जाते थे।

कोरोना काल में जान हथेली में रखकर किया चैनल के लिये काम

कोरोना काल में जब लोग घरों में कैद थे, एक दूसरे से मिलना पसंद नही करते थे, उसके बाद भी न्यूज़ 24 चैनल के संवाददाताओ ने अपनी जान हथेली में रखकर ग्राउंड जीरो से बहुत सी स्टोरी बनाकर चैनल में भिजवाया। इसके अतिरिक्त जब भी चैनल से किसी भी स्पेशल खबर के लिये काल या वाट्सअप मैसेज आया, तो सभी संवाददाताओं ने समय पर कवरेज करके स्टोरी चैनल में भिजवाया। उसके एवज में चैनल प्रबंधन ने संवाददाताओ को चैनल से ही हटा दिया।

न्यूज़ 24 चैनल प्रबंधन ने इन जिलों के संवाददाताओ को हटाया

न्यूज़ 24 चैनल प्रबंधन ने मध्यप्रदेश के देवास, छतरपुर, पन्ना, सागर, शाजापुर, गुना, सिवनी, डिंडौरी, बालाघाट, विदिशा, खंडवा, भिंड, सतना, नीमच, रीवा, सीधी सहित अन्य जिलों में वर्षो से कार्य कर रहे संवाददाताओ को बिना किसी कारण के संवाददाता पद से हटाया गया जो कि इन संवाददाताओं के साथ चैनल प्रबंधन द्वारा की गई हठधर्मिता व अन्याय संगत रवैया का साक्षात उदाहरण है। इन जिले से बेवजह हटाये गये संवाददाता के सामने रोजी रोजगार का संकट आ गया है। बहुत से संवाददाता 10 वर्ष से निरंतर न्यूज़ 24 चैनल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके बाद भी चैनल प्रबंधन ने इनकी एक बात भी नहीं सुनी और नये संवाददाताओ की नियुक्ति कर दी।

संवाददाता वर्षों से चैनल में लगातार ईमानदारी के साथ कर रहे थे काम

मध्यप्रदेश के न्यूज़ 24 के संवाददाताओं ने ईमानदारी से, निष्पक्ष व निर्भीक होकर हर एक खबर पर काम किया, जिससे कई बार संवाददाताओ की भेजी हुई खबरें दिन भर सुर्खियों में रही। इसके बावजूद भी चैनल प्रबंधन ने बिना बताये चैनल से संवाददाताओ को हटा दिया।

चैनल स्टोरी का नहीं कर रहा बिल भुगतान

न्यूज़ 24 चैनल ने बीते 2 वर्षों से मध्यप्रदेश के किसी भी संवाददाता को स्टोरी के बिल का भुगतान नहीं किया है, जिससे इनके सामने आर्थिक संकट के बादल छा गये हैं, क्योंकि चैनल ने एक ओर संवाददाताओ को चैनल से हटा दिया वहीं दूसरी ओर इनके द्वारा बिल का भुगतान भी नहीं किया।

न्यूज़ 24 मध्यप्रदेश/छतीसगढ की लांचिंग के बाद से पुराने संवाददाताओ की छंटनी हुई शुरू

न्यूज़ 24 चैनल (मध्यप्रदेश/छतीसगढ़) की 2-3 माह पूर्व लांचिंग हुई। उसके बाद से ही न्यूज़ 24 मध्यप्रदेश/छतीसगढ़ की नई टीम द्वारा लगातार अपने नये पसंदीदा संवाददाताओं को जिले में रखना शुरू कर दिया गया। जब नई टीम से पुराने संवाददाताओ द्वारा बात की जाती थी, तो वह पुराने संवाददाताओ को कह देते थे, कि अभी आपका नाम दिल्ली से नहीं आया है, जैसे ही आयेगा, हम आपको काल कर देंगे। उसके बाद वह जिले में अपने पसंदीदा संवाददाताओं की नियुक्ति कर देते हैं।

इस पूरे मामले में दुःख की बात इतनी सी है कि जब पुराने संवाददाताओं को न्यूज़ 24 मध्यप्रदेश/छतीसगढ़ में संवाददाता के रूप में कांटीन्यूज नहीं करना था तो न्यूज़ 24 चैनल मध्यप्रदेश/छतीसगढ़ को एक बार बुलाकर अपनी चैनल की पॉलिसी तो बताना था। अगर जब संवाददाता उनकी पॉलिसी में काम करने को तैयार नहीं होते, तब वह नये संवाददाताओ को रख लेते, तो पुराने संवाददाताओ के आत्म सम्मान को ठेस नहीं पहुंचती। परंतु चैनल प्रबंधन ने ऐसा नही किया।

पहले भी नेशनल चैनलों ने अपना रीजनल मध्यप्रदेश/छतीसगढ़ लांच किया

इसके पहले भी न्यूज़ नेशन न्यूज़ चैनल ने अपना न्यूज़ स्टेट मध्यप्रदेश छतीसगढ लांच किया, तो पहले से जो संवाददाता न्यूज़ नेशन चैनल में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिले में काम कर रहे थे, उन्हें ही उन्होंने न्यूज़ स्टेट मध्यप्रदेश/छतीसगढ़ के लिये नियुक्त कर दिया था। इसी तरह इंडिया न्यूज नेशनल चैनल में भी जो संवाददाता पहले से काम कर रहे थे, उन्हें ही इंडिया न्यूज मध्यप्रदेश/छतीसगढ़ में लांच होने के बाद नियुक्ति दी गई। इसी तरह जी न्यूज नेशनल चैनल में भी जो संवाददाता पहले से काम कर रहे थे, उन्हें ही जी न्यूज मध्यप्रदेश/छतीसगढ़ चैनल के लांच होने के बाद नियुक्ति दी गई। परंतु जब न्यूज़ 24 नेशनल चैनल ने जब अपना रीजनल न्यूज़ 24 मध्यप्रदेश/छतीसगढ़ लांच किया, तो उसमें इन्होंने पुराने संवाददाताओ को नियुक्त नहीं किया, बल्कि जहां पुराने संवाददाता काम कर रहे थे, उन जिलों में उन्होंने पहले से न्यूज़ 24 चैनल में काम कर रहे पुराने अनुभवी संवाददाताओं को हटाकर बिना अनुभव वाले संवाददाताओ की नियुक्ति कर दी जो कि मध्यप्रदेश के संवाददाताओ के साथ हुये अन्याय को प्रर्दशित करता है।

एक पीड़ित मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. विक्रम सिंह

    July 8, 2021 at 5:28 pm

    सबसे बड़ा चोर चैनल है ये न्यूज़ 24 और उससे भी बड़ा चोर सुधीर शुक्ला है जो किसी को भे कभी भी बिना कारण के हटाकर अपने लोग रख देता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन