Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ओपी यादव, सचिन त्रिपाठी, निशांत शर्मा, देवेश पांडेय, नरेश राजपूत के बारे में सूचनाएं

डीडी न्यूज नई दिल्ली में संपादक के पद पर कार्यरत राजस्थान के जयपुर निवासी ओपी यादव को केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने ‘हिन्दी विद्वान’ की सूची में नामित किया है. ओपी यादव को देश और दुनिया में मीडिया के जरिए हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के लिए किए गए उनके प्रयासों के साथ उनकी योग्यता और पात्रता को आधार मानकर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के अनुमोदन पर मंत्रालय के राज भाषा विभाग ने ‘हिन्दी विद्वान’ की सूची में शामिल किया है. ओपी यादव के अलावा दो और हिन्दी विद्वानों का मंत्रालय द्वारा चयन किया गया है जिनकी जानकारी गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की साइट पर भी उपलब्ध है.

समाचार प्लस न्यूज चैनल में कार्यरत रहे सचिन त्रिपाठी ने न्यूज ऐप की वेबसाइट ‘इनशार्टस’ के साथ नई पारी शुरू की है. सचिन त्रिपाठी अयोध्या के रहने वाले हैं. उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

निशांत शर्मा को NEWS1इंडिया चैनल से हटाया गया. वे यहां स्टाफ़र थे. संस्थान की तरफ़ से आरोप है कि निशांत खबर चलाने के लिए रिश्वत मांग रहे थे. इस पर निशांत शर्मा का कहना है संस्थान बिना कोई सबूत उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है. वे इससे पहले हिंदी खबर, प्राइम न्यूज़ समेत कई रीजनल न्यूज चैनलों में काम कर चुके है. निशांत शर्मा ने ITV ओखला दिल्ली से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की है.

देवेश पांडेय ने आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ से इस्तीफा देकर टेकनिया इंस्टीटयूट ऑफ एडवांस स्टडीज नई दिल्ली ज्वाइन किया है. देवेश ने करियर की शुरुआत लाइव टूडे लखनऊ से की. बाद में ये एमसीयू ग्वालियर में अतिथि सहायक प्राध्यापक बने. देवेश ने अपनी पढाई बीएचयू वाराणसी के बाद एमसीयू भोपाल से पूरी की है.

समाचार प्लस राजस्थान के PCR में काम करने वाले कई कर्मचारी अपने हेड नरेश राजपूत के साथ नए न्यूज टीवी चैनल R9 में चले गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन