Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

बुक पब्लिशर्स ने OpenAI पर दिल्ली हाईकोर्ट में ठोका कॉपीराइट का मुकदमा

दुनिया भर में अदालतें उन दावों की सुनवाई कर रही हैं, जिनमें लेखक, समाचार संगठन और संगीतकार प्रौद्योगिकी कंपनियों पर उनके कॉपीराइट कार्यों का उपयोग AI सेवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए करने का आरोप लगा रहे हैं। इन मामलों में मांग की जा रही है कि AI मॉडल के प्रशिक्षण में उपयोग किए गए सामग्री को हटा दिया जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब इसी क्रम में, भारतीय पुस्तक प्रकाशकों और उनके अंतरराष्ट्रीय समकक्षों ने OpenAI के खिलाफ नई दिल्ली में कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा भारतीय प्रकाशकों के संघ (Federation of Indian Publishers) ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर किया है।

प्रकाशकों की मांग
संघ के महासचिव प्रणव गुप्ता ने कहा कि अदालत से उनकी मांग है कि OpenAI को उनकी कॉपीराइट सामग्री तक पहुंचने से रोका जाए। यह मामला विशेष रूप से ChatGPT द्वारा किताबों के सारांश तैयार करने से संबंधित है।

कौन-कौन हैं शामिल?
इस मुकदमे में संघ के सभी सदस्य शामिल हैं, जिनमें Bloomsbury, Penguin Random House, Cambridge University Press और Pan Macmillan जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक शामिल हैं। भारतीय प्रकाशकों में Rupa Publications और S.Chand and Co भी इस संघ का हिस्सा हैं।

यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट में पहले से चल रहे एक समान मुकदमे का हिस्सा है, जिसमें OpenAI पर कॉपीराइट सामग्री के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन