Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लेखपाल के संरक्षण में फल फूल रहे अवैध कब्जाधारियों ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी

सेवा में
श्री मान मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश शासन।

विषय -अवैध कब्जा करने के संबंध में।

महोदय

सादर अवगत कराना है मैं प्रार्थी भगवान उपाध्याय रिपोर्टर ईटीवी भारत बलिया प्रार्थी देवरिया जनपद के तहसील व थाना बरहज विकास खंड भागलपुर ग्राम सभा देउवारी का मूल रूप से निवासी हूं।

निवेदन करना है कि प्रार्थी की भूमि संख्या 135 में गांव के ही सूर्य देव प्रसाद सन्नू प्रसाद मेना प्रसाद छोटेलाल प्रसाद व मानिकचंद कनौजिया केदार यादव पुरुषोत्तम यादव आदि के द्वारा अवैध रूप से दो वर्षों से कब्जा किया जा रहा है जिसकी शिकायत प्रार्थी के द्वारा लागातार स्थानीय प्रशासन से किया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं की गई।

इससे प्रार्थी के द्वारा जिला अधिकारी देवरिया आशुतोष निरंजन एवं जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। इसको जिला अधिकारी द्वारा संज्ञान में लेते हुए स्थानीय प्रशासन से दिनांक 2 जुलाई को आदेशित कर स्थानीय प्रशासन से मामले का निस्तारण कर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन स्थानीय प्रशासन के द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।

इसके बाद प्रार्थी ने पुनः जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से अपनी भूमि के पूरब एवं उत्तर तरफ आबादी संख्या 136 एवं 137 को खाली कराने की मांग की जिससे प्रार्थी की भूमि से कब्जा हट सके।

इस पर हल्का लेखपाल के द्वारा कब्जा धारियों से मिलकर प्रार्थी की हत्या की धमकी एवं गलत तरीके से मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। साथ ही भूमि छोड़ने की बात कही जा रही है।

अतः आप श्रीमान जी से निवेदन है कि उपरोक्त प्रकरण की जांच कार कर प्रार्थी की प्राण के साथ-साथ प्रार्थी की संपत्ति की रक्षा की जाए। साथ ही सुरक्षा प्रदान की जाए।

यदि हमारे ऊपर किसी प्रकार का जानलेवा हमला होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी हल्का लेखपाल देउवारी शाहनवाज आलम एवं मेरी भूमि में जो लोग कब्जा किए हैं, उन्हीं लोगों की होगी।

इन लोगों से रक्षा हेतु हमें सुरक्षा प्रदान किया जाए क्योंकि हम प्रार्थी पत्रकार हैं और हर समय अपने घर से बाहर रात्रि में जाते रहते हैं। जो लोग गलत मुकदमे में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दे रहे हैं इन्हें चिन्हित कर उनके ऊपर विधिक कार्यवाही की जाए। हल्का लेखपाल के द्वारा प्रशासन के अधिकारियों की बात को न मानते हुए जनसुनवाई पोर्टल पर भी 8 बार गलत तरीके से रिपोर्ट लगाया गया है। आज तक हल्का लेखपाल एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का स्थलीय निरीक्षण नहीं किया गया।

अतः मामले को संज्ञान में लेते हुए स्थलीय निरीक्षण कर हमें सुरक्षा प्रदान किया जाए तथा दोषी लेखपाल के विरुद्ध भी दंडात्मक कार्रवाई किया जाए न्याय संगत है।

भगवान उपाध्याय
रिपोर्टर
ईटीवी भारत
बलिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

    November 15, 2021 at 11:47 pm

    राज्य सरकार और प्रशासन भुक्तभोगी पत्रकार के निवेदन पर संज्ञान लेकर समुचित कार्यवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन