Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कन्नौज के पत्रकार नित्य प्रकाश मिश्रा के खिलाफ प्रदर्शन

यूपी के कन्नौज जिले के एक पत्रकार पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए है। कन्नौज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कुछ लोग एक पत्रकार के खिलाफ पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे।

पत्रकार नित्य प्रकाश मिश्रा एबीपी न्यूज, ईटीवी भारत और दूरदर्शन जैसे बड़े बैनरों में स्ट्रिंगर है। नित्य प्रकाश मिश्रा पर आरोप लगा है कि उन्होंने कन्नौज में स्थित प्राथमिक विद्यालय टिकरा के सहायक अध्यापक सुरजीत सिंह को मैसेज के जरिये डरा धमकाते हुए मानसिक उत्पीडन किया है और विद्यालय में अनैतिक दखलन्दाजी कर विद्यालय का माहौल खराब करते हुए सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

धमकी और प्रताड़ना की शिकायत करते हुए सहायक अध्यापक सुरजीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से पत्रकार नित्य प्रकाश मिश्रा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. prateek mishra

    May 26, 2019 at 10:38 pm

    आदरणीय भड़ास ४ मीडिया के सम्पादक जी आप जिन पत्रकार नित्य प्रकाश मिश्रा जी की खबर के माध्यम से लगाए आरोपों की बात कर रहे तो आपको अवगत करा दूँ ये आरोप पूरी तरह से गलत और निराधार है बल्कि सोची समझी सडयंत्र के तहत उनकी साफ सुथरी छवि को प्रभावित करने की कुचक्र रचा जा रहा है। जिस शिक्षक सुरजीत सिंह ने उनपर आरोप लगाए है वो शिक्षक कम ठेकेदार ज्यादा है स्कुल में शिक्षण कार्य करने के बजाय सड़को का निर्माण करने में लगे है। जब पत्रकार नित्य प्रकाश मिश्रा जी अपनी निष्पक्ष पत्रकरिता से इनकी जिम्मेदारियों का अहसास व काले कारनामो की पोल खोल दी तो ये बौखला गए और सत्ता के बल पर नित्य मिश्रा पर ही नहीं बल्कि कन्नौज की समूची मीडिया को खुले आम धमकी देने लगे। इनके सगे मामा हरिबक्श सिंह भाजपा में जिला मंत्री है बस इनके दम पर ये सरकारी पैसा का सिर्फ दोहन करता है। अभी इसका भाई जो शिक्षक है और इसके साथ ठेकेदारी करता है नाम विवेक सिंह है। मतगड़ना से पहले फेसबुक पर एक भड़काऊ पोस्ट में सस्पेंड हुवा और चुनाव आयोग के निर्देश पर मुकदमा लिखा गया दो दिन थाने में बंद रहा।

  2. kuldeep dixit

    May 26, 2019 at 10:47 pm

    महोदय आपकी इस खबर में पत्रकार नित्य प्रकाश मिश्रा जी का भी बयान डाल दिया होता तो उचित होता। अब इस पत्रकार ने शिक्षक सुरजीत सिंह उनके भाजपा नेता मामा हरिबक्श सिंह के काले कारनामो को दुनिया के सामने उजाकर करने लगा तो ये दबंग शिक्षक इस ईमानदार पत्रकार पर खबर न चलाने के लिए सत्ता के दम पर दबाव बनाने लगा। जब ईमानदार पत्रकार ने दबाव नहीं माना तो इन्होने कुचक्र रख कर बदनाम करने के लिए प्रदर्शन करा दिया झूठा आरोप लगाकर। इन्होने जो आरोप लगाए उसके सबूत दिए यही आपको। आप हमसे संपर्क कीजिये अहम इस भाजपा नेता व ठेकेदार शिक्षक सुरजीत के काले कारनामो के कई सबूत देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन