Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने दी पत्रकार शशिकांत सिंह को जान से मारने की धमकी

कॉमेडियन कपिल शर्मा के बाद एक और सेलीब्रिटी के आपा खोने की खबर मिली है… कपिल ने जहां पत्रकार विकी लालवानी के साथ गाली-गलौच की थी, वहीं इस बार भोजपुरी फिल्मों के एक्टर दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ ने पत्रकार शशिकांत सिंह को न सिर्फ गालियां दी हैं, अपितु मुंबई पहुंचते ही उन्हें टुकड़ा-टुकड़ा काटने और घर में घुस कर जान से मारने की धमकी दी है।

आपको बता दें कि शशिकांत सिंह एक जुझारू पत्रकार तो हैं ही, ‘चैंबर आफ फिल्म जर्नलिस्ट’ (सीएफजे) के सदस्य होने के अलावा सोशल मीडिया में सक्रिय मजीठिया क्रांतिकारी भी हैं। इस नाते अभी निरहुआ की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘बॅार्डर’ के बारे में जब प्रचारित किया जा रहा था कि इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म ‘रेस-3’ को पछाड़ दिया है, तब शशिकांत सिंह ने पत्रकारिता धर्म का पालन करते हुए फेसबुक के अपने पेज पर ‘बॅार्डर’ का पूरा आंकड़ा प्रस्तुत कर दिया।

बस, इसी सच से खिसियाये निरहुआ ने शशिकांत सिंह को फोन करके जमकर गालियां दी हैं, साथ ही मुंबई आकर उनके टुकड़ा-टुकड़ा करने और घर में घुस कर जान से मारने की धमकी भी दी है। हालांकि शशिकांत सिंह ने इस दौरान निरहुआ को समझाने की बहुत कोशिश की कि आप अपना पक्ष रखिए, मैं उसे भी सार्वजनिक कर दूंगा। लेकिन निरहुआ ने तो मानो तय कर लिया था कि वह उनकी एक नहीं सुनेंगे।

यही नहीं, शशिकांत सिंह ने निरहुआ को बातचीत की शुरुआत में ही आगाह कर दिया था कि मोबाइल में रिकॅार्डिंग हो रही है, मगर इसी बात को जब उन्होंने दोहराने का प्रयास किया तो निरहुआ ने बद्तमीजी करने की सारी हदें पार कर दीं। निरहुआ और शशिकांत सिंह के बीच हुई बातचीत का आडियो भड़ास के पास भी है।

इस घटना से आहत शशिकांत सिंह से संपर्क करने पर पता चला कि वह निरहुआ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं। ‘सीएफजे’ के सचिव धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने निरहुआ के व्यवहार के लिए उनकी घोर निंदा की है।

धर्मेंद्र ने कहा- ‘महाराष्ट्र पुलिस से मांग करता हूं कि निरहुआ के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय, ताकि फिल्म पत्रकारों को निशाना बना रही तमाम सेलीब्रिटीज को सबक मिल सके।’

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. madan kumar tiwary

    June 19, 2018 at 12:03 pm

    यह डेढ़ फुटिया निरहुआ की इतनी हिम्मत ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन