Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रकार के ख़िलाफ़ 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस जारी

मेरठ/रोहटा। थाना सुरुरपुर क्षेत्र निवासी पत्रकार इरशाद चौधरी पर गौरव मोहन गुप्ता पुत्र मोहन लाल गुप्ता निवासी थाना रेलवे रोड ने एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से पत्रकार पर पांच करोड़ की मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराने की बात कही है।

गौरव मोहन गुप्ता ने बताया कि दीपावली से पहले स्वयं को बड़े अखबार का पत्रकार बताते हुए मुझसे अवैध पटाखे बेचने की बात की और पटाखा फैक्ट्री का लाईसेंस व अन्य साक्ष्य मांगे। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्रकारिता का रौब ग़ालिब करते हुए मुझसे एक लाख रुपये की मांग की।

बात न मानने पर कार्यवाही कराने की धमकी देते हुऐ मेरे पटाखा फैक्ट्री पर छापेमारी करायी। मेरे फैक्ट्री को सील करने एवं अन्य तरह की झूठी व भ्रामक खबरे प्रकाशित कर मेरे सम्मान व मेरे कारोबार को चौपट कर दिया है। गौरव मोहन गुप्ता ने कोर्ट के माध्यम से पत्रकार पर पांच करोड़ रूपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात भी कही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन