Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पुलिस कप्तान के दफ्तर में घुसकर दबंगों ने पत्रकार को लात-घूंसों से पीटा

0 पीलीभीत की घटना, बचाने के बजाय मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे पुलिस कार्यालय में मौजूद तीनों पुलिस क्षेत्राधिकारी

0 पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के बजाय पिटने वाले पत्रकार को भी हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठाया

0 एसपी ऑफिस में हुई घटना को लेकर जिले भर के पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से बड़ी खबर है। योगीराज में दबंगों के हौसले इस हद तक बुलंद है कि दबंगों ने एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार का पीछा करते हुए उसे पुलिस कप्तान के दफ्तर में घुसकर लात-घूंसों से जमकर मारा पीटा। मौके पर पुलिस कार्यालय में मौजूद तीनों पुलिस क्षेत्राधिकारी मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे। जमकर पिटाई करने के बाद दबंग यह कहते हुए पुलिस कार्यालय से चले गए कि कि वह लोग शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के आदमी हैं, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

बरेली से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र युवा हस्ताक्षर के बीसलपुर तहसील संवाददाता प्रसून रानू गुरुवार देर शाम जरूरी कार्य से कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे थे। रास्ते में भाजपा शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के जनसंपर्क कार्यालय के ठीक सामने रानू को तीन बाइक सवारों ने देखकर पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा कर रहे बाइक सवारों में निरंजन कुंज कॉलोनी निवासी राघवेंद्र कुमार गंगवार उर्फ रवि से रानू का पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना कोई विवाद था। पत्रकार प्रसून रानू पीछा कर रहे बाइक सवारों के इरादे अच्छे ना जान कर अपनी जान बचाता हुआ भाग कर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में घुस गया।

Journalist Prasun ranu

दबंगों ने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में घुसकर लात-घूसों से रानू को पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर पुलिस कार्यालय में मौजूद तीनों पुलिस क्षेत्राधिकारी बाहर निकल आए लेकिन किसी ने भी हमला कर रहे दबंगों को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई।

पत्रकार रानू की पिटाई करने के बाद इत्मीनान से दबंग तीनों युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर यह कहते हुए पुलिस कार्यालय से चले गए कि हमारा जो चाहे बिगाड़ कर देख लेना, हमें बचाने के लिए शहर विधायक संजय गंगवार ही काफी हैं।

गौरतलब है कि मौके पर दबंगों को रोकने के बजाय पुलिस ने पिटने वाले पत्रकार को ही हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। इसकी भनक लगते ही कोतवाली में पत्रकारों का जमघट लगना शुरू हो गया। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पत्रकार की पिटाई की घटना को लेकर पूरे जनपद में पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश है।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बरेली मंडल अध्यक्ष निर्मल कांत शुक्ल व जिलाध्यक्ष सुधीर दीक्षित ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो जिला मुख्यालय पर जिले भर के पत्रकार धरना प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस ने हमलावर पर दर्ज किया मुकदमा

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि पत्रकार प्रसून रानू की तहरीर पर हमलावर निरंजन कुंज कॉलोनी निवासी राघवेंद्र गंगवार उर्फ रवि व उसके साथी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन