Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सहारा समय के ब्यूरो प्रभारी ने की अपने रिपोर्टर की शिकायत, हुआ तबादला

सहारा समय न्यूज़ चैनल के लखनऊ ब्यूरो में तैनात जूनियर रिपोर्टर पवन सिंह सेंगर की शिकायत उनके ही ब्यूरो प्रभारी ने की. चैनल हेड को लिखे शिकायती पत्र में ब्यूरो प्रभारी आलोक गुप्ता ने रिपोर्टर पवन सिंह पर अनुशासनहीनता समेत कई आरोप लगाए. चैनल हेड रमेश अवस्थी ने इस शिकायत का संज्ञान लेकर पवन का तबादला कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक़ पिछले लंबे वक़्त से समय से वेतन इत्यादि ना मिल पाने के कारण सहारा टीवी के ज़्यादातर कर्मचारी परेशान हालात से गुज़र रहे हैं। आये दिन सहारा ग्रुप के किसी ना किसी डिविज़न से कुछ ना कुछ शिकायतें आती रहती हैं।

बेरोज़गारी के इस बुरे दौर में सहारा के कर्मचारी कभी आपस में गाली-गलौज कर रहे हैं और कभी मारपीट तक पर उतर आ रहे हैं। इसी कड़ी में सहारा के लखनऊ ब्यूरो में तैनात एक जूनियर रिपोर्टर पवन सिंह सेंगर पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पहले से ख़ार खाये बैठे चैनल हैड रमेश अवस्थी ने ब्यूरो चीफ आलोक गुप्ता की लिखित शिकायत पर पवन सेंगर को तत्काल प्रभाव से लखनऊ ब्यूरो से निकाल बाहर कर नोएडा हेड ऑफिस का रास्ता दिखा दिया है।

Local News Community
3 Comments

3 Comments

  1. राम

    June 2, 2019 at 5:30 pm

    सही किया ब्यूरो प्रभारी ने पवन सेगर था ही बदतमीज किस्म व्यक्ति

  2. rajan

    June 3, 2019 at 10:00 am

    निहायत बदतमीज है पवन सेंगर , कार्यालय के सभी लोगों ने इसकी बदतमीजी से तंग आकर इसकी शिकायत आलोक गुप्ता से करी है

  3. Dinesh

    June 11, 2019 at 10:17 am

    ब्यूरो प्रभारी ने बहुत ही अच्छा फैसला लिया है. मकान खाली करने का सरकार से नोटिस भी आ चुका है. अब जब संस्थान से निकाल दिया गया है तब जरूर सूचना विभाग को पवन सेंगर की मान्यता निरस्त करने के साथ ही उसके आवास को भी खाली करवाना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन