Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

डीबी कार्प के खिलाफ पीएफ विभाग ने शुरू की जांच

केन्द्रीय भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय औरंगाबाद ने दैनिक भास्कर की प्रबंधन कंपनी डीबी कार्प के खिलाफ इस कंपनी के कर्मचारी सुधीर जगदाले की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त -१ प्रभारी अधिकारी एम एच वारसी ने ८ नवंबर २०१७ को सुधीर जगदाले को लिखे पत्र में यह जानकारी दी है। सुधीर जगदाले का आरोप है कि वे डीबी कार्प के दैनिक अखबार दिव्य मराठी में काम करते हैं और कंपनी उनका पीएफ सिर्फ बेसिक पर काट रही है जो पूरी तरह गलत है।

सुधीर जगदाले का आरोप है कि डीबी कार्प के दैनिक दिव्य मराठी का प्रबंधन अधिकांश कर्मचारियों का बेसिक पर ही पीएफ काट रहा है और उन्हें डीए की सुविधा नहीं दी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि डीबी कार्प इस मामले में जांच के दौरान पीएफ कार्यालय को कोई ठोस सबूत नहीं दे पाया कि वह कर्मचारियों के सिर्फ बेसिक से ही पीएफ कटौती क्यों कर रहा है। इस मामले में सुधीर जगदाले ने आरोप लगाया है कि डीबी कार्प के कार्मिक विभाग के अधिकारी टालमटोल भी कर रहे हैं। सुधीर जगदाले ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मजीठिया वेज बोर्ड मामले में क्लेम लगा रखा है, जिसकी सुनवाई चल रही है।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट
९३२२४११३३५   

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sudeep shakhar

    December 7, 2017 at 8:44 pm

    दिनांक 7 दिसंबर को ग्वालियर ब्रांच के GM श्री अशोक अग्रवाल के पैरों के नीचे से जब जमीन निकल गई जब उन्हें लेबर कोर्ट से 11 मजीठिया के नोटिस मील बताया जा रहा है कि ये सभी नोटिस ग्वालियर प्लांट के कर्मचारियो जिन्होंने मजीठिया लेने के लिए केस लगाया है यहां के GM ने पूरे स्टाफ का परेशान करके बुरा हाल कर दिया था अब स्टाफ उन पर केस करके उनके मजे ले रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन