Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

एक महिला पत्रकार का आई फ़ोन खोया और मिल गया

ज्ञानेश्वर वात्सायन-

रात को 10 बजे कॉफी पीने को Barista में था. साथ में, अभिषेक और सौरव. आम तौर पर मेरे फोन साइलेंट मोड में रहते हैं. इमरजेंसी नंबर कम को ही पता है. समरीन, लाइव सिटीज की बहुत ही मजबूत सहयोगी है. समरीन के साथ रहने वाले ऋषि को पता नहीं था.

ऋषि ने फोन किया,घंटी बजी नहीं. तब, अभिषेक को फोन किया. अभिषेक ने बताया, समरीन का iphone15 किसी ने चुरा लिया है. वह बहुत परेशान है. समरीन चुनावी कवरेज को जहानाबाद गई हुई थी. दिन में भोला शर्मा, चंदेश्वर चंद्रवंशी और रात में सुरेंद्र यादव का इंटरव्यू करने के बाद गया के अतरी इलाके में पब्लिक ओपिनियन कर रही थी. तभी किसी ने मोबाइल फोन गायब कर दिया.

समरीन के दर्द को मैं समझ सकता था. अभी 15 दिन भी नहीं हुए थे, जब उसने पुराने फोन को बेच और बचत के शेष पैसों से नया फोन लिया था. कुछ क़िस्त भी थी. बहुत खुश थी मोबाइल लेने के दिन.

ऋषि के फोन से हमने समरीन से बात की. वह बेहद गम में डूबी दिखी. मैंने कहा, तू चिंता मत कर, सीधे पटना आ, बहुत रात हो गई है. मोबाइल कोई बड़ी चीज नहीं होती है. कल ही तुम्हें नया iphone हम गिफ्ट करेंगे. पर, वह टेंशन फ्री नहीं हो पाई. बोली सर, यहीं किसी ने चोरी की है, तलाश करा दीजिए.

अब मैं भी परेशान. इस समस्या का हल कैसे निकालें. समरीन ने iphone का मोबाइल ट्रैकर मोड भी खरीदने के बाद ऑन नहीं कर रखा था. अब हमने कोशिश शुरु की. अच्छी बात ये थी कि चोर मोबाइल को अब तक स्विच ऑफ नहीं कर पाया था. शायद आईफोन के तरीके को नहीं जानता हो. इसलिए, कहीं न कहीं घंटी तो बज ही रही थी.

सौरव ने तुरंत गया के एसएसपी आशीष भारती को फोन किया. हमने बात की. उन्होंने नंबर लेकर तुरंत टेक्निकल टीम को एक्टिव कर दिया. अतरी थाने के एसएचओ को कहा, तुरंत वहां पहुंचिए. वे रवाना हो गए. ये तुरंत मालूम हो गया कि फोन वहीं आसपास है.

हमने समरीन को फिर कहा, फोन मिलना होगा तो मिल जाएगा, तू वापस आ. कल सुबह-सुबह तुम्हें नया आईफोन हम देंगे. पुराने की क़िस्त भी भर देंगे. मेरे लिए फोन नहीं तुम जरुरी हो. वह निराश मन से वापस चल दी. उधर, उसके फोन पर लगातार पुलिस वाले कॉल करते रहे. हल्ला हो गया, पुलिस आ रही, सब फंस जाएंगे. लोगों ने आपस में गदर काट लिया. फिर, जिसने फोन चुराया था, उसने एक भले आदमी को लाकर दे दिया. फोन पर घंटी जा ही रही थी. समरीन मुश्किल से 10-15 किमी आगे आई थी, तभी खबर मिल गई कि फोन मिल गया है मैडम, आकर वापस ले जाइए.

समरीन ने आधी रात को जाकर फोन वापस लिया और चूम लिया फोन को. अब वह अपने फोन से कॉल कर मुस्कुराती हुई थैंक यू सर कह रही थी. हमने गया के एसएसपी को फोन कर धन्यवाद कहा. मेरी समरीन अब खुश है, इससे ज्यादा मुझे क्या चाहिए.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन