Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

संवाददाता ने अपने ब्यूरो चीफ को फोन पर ही सुना दिया, आप भी सुनें

एक ब्यूरो चीफ के चर्चे जोरों पर हैं. रांची में पदस्थ हैं. उनकी जिलों में खूब दखलंदाजी रहती है. उन्हें प्रबंधन ने ब्यूरो चलाने के लिए रखा है लेकिन वो अपनी पत्नी के नाम से बनी कंपनी के पैरवीकार के रूप में ज्यादा चर्चा में रहते हैं.

जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी सेलेस्टीएल पॉवर सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी की डायरेक्टर हैं जो सोलर प्लेट से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए काम करती है. कंपनी को बाकायदा जेरेडा में रजिस्टर कराया गया. ब्यूरो चीफ इसी कम्पनी के लिए पैरवी का काम करते नजर आते हैं.

जिले के संवाददाताओं पर भी कंपनी के लिए ठेका और टेंडर दिलाने का दबाव बनाते हैं. इस काम के लिए उनके मित्र को उन्होंने बाकायदा कम्पनी की डायरेक्टर से पॉवर ऑफ़ अटोर्नी भी दिलवा रखा है ताकि तकनीकी रूप से उनका नाम न आये.

इतना ही नहीं ब्यूरो चीफ कड़े शब्दों में जिले में तैनात संवाददाताओं को ठेका नहीं दिलाने की स्थिति में नौकरी ले लेने की धमकी भी देते हैं. पिछले दिनों उन्होंने छत्तीसगढ़ के एक जिले के संवाददाता को जमकर हड़काया. संवाददाता को जब उन्होंने सोलर प्लेट के ठेका के लिए जोर बनाया तब उसने मना कर दिया.

इसके बाद रांची से फोन करके उसे नौकरी से टर्मिनेट करवाने की भी धमकी दी. इस पर पलट कर उस संवाददाता ने उन्हें जब बातचीत का ऑडियो प्रबंधन को भेजने की बात कही तब तुरंत उनका सुर बदल गया. इस बातचीत का ऑडियो वायरल हो चुका है.

आडियो सुनने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

bureau chief audio

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन