Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

मीडिया को धमकाने पर तेलंगाना सीएम की महाराष्ट्र में आलोचना, चैनलों से बैन हटाने की मांग

मुंबई। पत्रकार हमला विरोधी कृती समिति ने तेलंगाना में टीवी9 आौर एबीएन आंध्र ज्योती टीवी चैनलों पर बैन लगाने की राज्य सरकार की कार्यवाही और मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की मीडिया को जमीन में दफन कर देने की धमकी की तीखे शब्दों में अलोचना की है।

समिति के प्रमुख एसएम देशमुख ने कल मुंबई में एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि तेलंगना सरकार की कार्यवाही मिडिया की स्वतंत्र आवाज को दबाने की कोशिश है। यह संविधान में दिए गए बोलने के अधिकार का अतिक्रमण करती है। इसे किसी भी हाल मे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समिति ने क्रेंद्र सरकार से इस विषय में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी इस विषय को गंभीरता से लेकर राज्य सरकार पर कानुनी कारवाई करने की मांग की है। महाराष्ट्र में अडरवर्ल्ड द्वारा मिडिया को दी जा रहीं धमकियों पर भी देशमुख ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होने राज्य सरकार से उन मीडियाकर्मियों को सुरक्षा देने की मांग की है जिन्हे धमकियां मिल रही हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन