Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष, महासचिव और दो सदस्यों पर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज

क्लब की ही महिला पदाधिकारी ने लगाया आरोप…  जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर के अध्यक्ष अभय जोशी, महासचिव मुकेश चौधरी, कार्यकारी सदस्य विमलसिंह तंवर, सत्यपारीक के खिलाफ ब्लैकमेल करने, निजता का हनन करने, षडयंत्रपूवर्क आडियो क्लीपिंग बना कर उसे वायरल करने का मामला दर्ज कराया गया है।

इस महिला पदाधिकारी की ओर से 24 सितंबर 2019 को कंप्लेन दर्ज कराई गई है। इस शिकायती पत्र में बताया गया है कि आरोपियों ने साजिश रच कर उसके पारिवारिक परिचित की पत्नी के जरिए मोबाइल फोन से बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग कराई।

उसके बाद बाकायदा षडयंत्रपूर्वक सत्य पारीक ने उससे 5 लाख रुपए देने की मांग की। पांच लाख नहीं देने पर उसने आडियो क्लिपिंग वायरल कर दी। इस महिला पदाधिकारी का कहना है कि वह 20 साल से सार्वजनिक जीवन में है और आज तक उसके चरित्र पर कोई दाग नहीं लगा।

महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसकी आडियो क्लीपिंग वायरल कर दी जिससे उसकी छवि खराब हुई। इसके लिए आरोपियों ने बाकायदा माहौल बनाया।

इस शिकायत के आधार पर महेशनगर थाना पुलिस ने धारा 385, 120बी, 509 आईपीसी व आईटी एक्ट की धारा 43/66, 67 के तहत आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://www.youtube.com/watch?v=dRQEMey6b2Y

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन