Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

पिंकसिटी प्रेस क्लब निदेशकों के खिलाफ अदालत में तीन-तीन केस दायर

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के नियमों की अवहेलना करने वाले पिंकसिटी प्रेस क्लब के दो दर्जन से भी ज्यादा पदाधिकारियों और निदेशकों के खिलाफ आरओसी की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में तीन दावे दायर किये गए हैं।

ये सभी दावे गैर जमानती अपराध के दायरे में आते हैं। अगर कोई निदेशक या पदाधिकारी अपील करता है तो उसे पहले जुर्माने की राशि अदा करनी होगी।

पिंक सिटी प्रेस क्लब का एक दावा क्षेत्रीय निदेशक, अहमदाबाद में भी लम्बित है। इस दावे के अंतर्गत क्लब के खातों की पड़ताल विशेष अधिकारी के माध्यम से की जाएगी।

ज्ञातव्य है कि इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार महेश झालानी ने आरओसी तथा कॉरपोरेट मंत्रालय को शिकायत की थी।

देखें केसों के बारे में जानकारी देने वाला ये सरकारी पत्र-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन