Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी टुडे से पीयूष गुप्ता, ZEE मीडिया से आदित्य टंडन और स्पॉटिफाई से सिमरन सिंह के बारे में सूचनाएं!

टीवी टुडे समूह से पीयूष गुप्ता को लेकर सूचना है कि उन्होंने अपने पद से रिजाइन कर दिया है. पीयूष यहां बतौर चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर कार्यरत थे.

इस्तीफा स्वीकार करने के बाद समूह की तरफ से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को इस बात की सूचना दी गई है. पीयूष गुप्ता ग्रुप से 15 अप्रैल 2025 को अपनी जिम्मेदारी से फ्री हो जाएंगे.

डीयू से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक पीयूष जनवरी 2015 से टीवी टुडे के साथ काम कर रहे थे. इससे पहले वह नेटवर्क18 मीडिया और एनडीटीवी में भी वरिष्ठ पद पर कार्यरत रहे हैं.


दूसरी सूचना सिमरन सिंह को लेकर है. सिमरन को स्पॉटिफाई में ई-कॉमर्स और रिटोल सेल्स डायरेक्टर के पद पर पदोन्नति दी गई है. जिसकी जानकारी उन्होंने लिंक्डइन प्रोफाइल पर साझा की है.

अब तक सेल्स डायरेक्टर के रूप में स्पॉटिफाई में कार्यरत सिमरन साल 2023 में इसका हिस्सा बनी थीं.

इससे पहले वह सोनी-लिव, टाइम्स इंटरनेट और वायकाम18 जैसे नेटवर्क के साथ काम कर चुकी हैं.


जी मीडिया से तीसरी खबर आदित्य टंडन को लेकर है. समूह ने उन्हें चीफ ब्रांड ऑफिसर के पद पर नियुक्ति दी है.

आदित्य इससे पहले नेटवर्क18 समूह में पिछले 12 वर्षों से कार्य कर रहे थे. इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया और फाइनेंशियल एक्सप्रेस में विभिन्न जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन