Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पीपीएस मोहसिन ख़ान ने पीएचडी में फार्म भरने के दौरान खुद को आईपीएस शो किया!

देवकी नंदन मिश्रा-

PPS अफसर मोहसिन खान का प्यार सेक्स और धोखा की असली कहानी! पीपीएस मोहसिन खान के खिलाफ एक छात्रा को झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किये जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किये जाने के बाद उन्हें लखनऊ पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है लेकिन इस बीच उन पर धोखा देकर संबन्ध बनाने का आरोप लगाने वाली आई आई टी की छात्रा ने SIT के सामने पूरा कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया कि किस तरह से मोहसिन ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया।

दिलचस्प यह है कि मोहसिन और उस छात्रा के संबन्ध अभी और लम्बे समय तक चलते रहते लेकिन उस छात्रा की दोस्त ने एक दिन उन्हें अपनी पत्नी के साथ मार्केट में देख लिया। फिर क्या था छात्रा भड़क उठी और उसने मोहसिन से मिलने से मना कर दिया। मोहसिन अपनी प्रेमिका छात्रा को मनाने के लिए उसके घर गये लेकिन लड़की ने दरवाजा नहीं खोला और इस चीटिंग के लिये मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी।

बताते हैं बाहर दरवाजे पर काफी देर तक मोहसिन रोते रहे लेकिन जब दरवाजा देर तक नहीं खुला तब वह वहां से चले गये। 12 दिसंबर 2023 से कानुपर में एसीपी साइबर क्राइम के पद पर तैनात मोहसिन खान इससे पहले आगरा और अलीगढ़ में पोस्टेड रहे हैं। वह करीब तीन-तीन साल तक वहां रहे। वह आईआईटी कानपुर से साइबर क्राइम और क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई भी कर रहे हैं। कहा जा रहा था कि उन्होंने अपनी शादी की बात प्रेमिका से छिपाई। ऐसा नहीं है उनकी प्रेमिका आई आई टी छात्रा को पहले से पता था कि मोहसिन खान शादी शुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। बेटी का जन्म उस वक्त हुआ था जब इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा मोहसिन की बेटी से कई बार मिली भी थी और उसे अपनी बेटी की तरह मानती थी। दरअसल मोहसिन खान ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाने के लिये उसे बताया था कि उनकी अपनी पत्नी के साथ रिश्ते ठीक नहीं हैं और वह उन्हें प्रताड़ित बहुत करती है। इस वजह से उसे तलाक देंगे और तुम्हारे साथ शादी करेंगे।

आई आई टी छात्रा की शिकायत के बाद कल्याणपुर थाने में एसीपी मोहसिन खान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस मामले में स्पेशल इंवेस्टीगेटिव टीम (SIT) भी गठित कर दी गई है। मोहसिन लखनऊ के रहने वाले हैं। कई कार्यक्रमों में वह साइबर सिक्योरिटी के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए भी नजर आते थे। आई आई टी की छात्रा जो बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली है कानपुर से पीएचडी कर रही थी। दोनों की मुलाकात इसी दौरान एक दिन होती है। छात्रा से मोहसिन उम्र में काफी बड़े थे फिर दोनों के बीच बातचीत होते होते नजदीकियां बढ़ती गई और एक दिन मोहसिन ने उस छात्रा को प्रपोज किया और कुछ ही दिनों में यह बात पुरे कैम्पस में फ़ैल गई।

छात्रा ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि मोहसिन ने मुझको पहले प्रपोज किया और उनका आकर्षण इतना था कि मैं मना नहीं कर पाई। दोस्तों ने समझाया था, कि वह उम्र में भी बड़े थे, लेकिन उनके ख्याल रखने के स्वभाव ने मुझे बेहद प्रभावित किया। अगर उम्र का फासला 20 साल का भी होता तो भी मना नहीं करती… लेकिन अब लगता है सब झूठ था।

छात्रा ने कहा कि कभी सोचा भी ही नहीं था कि मोहसिन इतना बड़ा धोखा देंगे, जबकि मैंने तो उनकी बेटी को भी मां की तरह चाहा। उसके लिए शॉपिंग भी करती। शादी के बाद उसे अपने साथ ही रखती। उनके साथ यूएसए सेटेल होने की तैयारी थी। लेकिन, उन्होंने कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। मैं खुशमिजाज, हंसने, खेलने वाली लड़की थी, अब देश में रहना तो मुश्किल होगा, कहीं न कहीं मेरा नाम, मेरा चेहरा सामने आ ही जाएगा। अकेले ही अब यूएस सेटेल हो जाऊंगी।

पीड़िता ने पुलिस से कहा कि मैं उनका काफी सम्मान करती थी, उन्होंने कभी मुझसे तुम कहकर बात नहीं की। हमने ढेरों प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया। मेरे दोस्तों को मेरे रिश्ते के बारे में पता था, जिनको नहीं पता था, उनको हमारी बॉडी लैंग्वेज देखकर समझ में आ जाता था। हम अक्सर लॉन्ग ड्राइव पर जाते थे। उनकी सुबह गुड मार्निंग माई लव के मैसेज और रात गुड नाइट के मैसेज के साथ होती थी। अपनी रिलेशनशिप के दौरान एक बार भी यह ख्याल नहीं आया कि मोहसिन मुझे धोखा दे रहे हैं। शुरुआत से ही उन्होंने मुझसे कहा था कि मेरे पत्नी के साथ रिश्ते खराब हैं, वह मेरा उत्पीड़न करती है। जल्द ही उसे तलाक देकर नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।

मैं उनकी बातों में आती ही गई। पीड़ित छात्रा ने बताया कि 11 नवंबर की रात को मेरे दोस्त ने मोहसिन को अपनी पत्नी के साथ घूमते हुए देखा। जब उसने बताया तो मेरे पैरों तले जमीन निकल गई। मैं उस रात सोई नहीं। इससे पहले उनकी पत्नी के प्रेगनेंट होने की खबर पता चली थी, तब उन्होंने मुझे मैन्यूप्लेट कर लिया था।
छात्रा ने बताया कि यह हर बार का हो गया था। मेरे गिफ्ट किए कपड़े पहनकर वह अपनी पत्नी के साथ केरल घूमने जाता तो कभी दिल्ली के फाइव स्टार होटल में रुकता।

14 नवंबर को मैंने उससे पूछा तब उन्होंने अपने पत्नी के साथ रिश्ते का सच बता दिया। मैंने उसे बताया था कि मैं आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रही हूं। यह सुनकर वह मुझसे मिलने आया था, लेकिन मैंने दरवाजा नहीं खोला। अगर दरवाजा खोल देती तो उस दिन भी वह मुझे मैन्युप्लेट कर लेता। वह रोता रहा, लेकिन मैंने मन पक्का कर लिया था।

पीड़िता ने कहा कि जितनी गलती मोहसिन ने की है, उसे उतनी ही सजा मिले। उससे ज्यादा भी न मिले। कोर्ट पर पूरा भरोसा है। उनका जो भी फैसला होगा वह मंजूर होगा। छात्रा कहती है कि बस एक बार लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराना चाहती हूं ताकि पता चले कि जितने समय साथ थे, उस दौरान उन्होंने क्या वाकई मुझसे झूठ बोला है। पीड़िता ने कहा कि पीएचडी में फार्म भरने के दौरान उन्होंने खुद को आईपीएस शो किया, लेकिन अब पता चल रहा है कि वह पीपीएस अधिकारी है। यहां पर भी उन्होंने झूठ बोला।

मोहसिन मुझे अच्छे से जानता है कि न कभी मैं झूठ बोलती और न ही किसी से डरती। उनके आने से पहले मैं कई पुलिस ऑफिसर के साथ काम भी कर रही थी। फिर भी उन्होंने मेरे साथ इतना बड़ा गेम खेला। इस मामले की जांच एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह की अध्यक्षता वाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) कर रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि FIR दर्ज कराने से पहले छात्रा ने मोहसिन की पत्नी से फोन पर संपर्क किया। मोहसिन की पत्नी ने वैवाहिक जीवन अच्छी तरह से चलने की बात कही। जब युवती ने इस बारे में जब एसीपी से सवाल किया तो उन्होंने उसके बारे में गलतबयानी शुरू कर दी। जिस पर सबसे पहले छात्रा ने आईआईटी प्रबंधन से शिकायत की। फिर 12 दिसंबर को कल्याणपुर थाने पहुंचकर एसीपी के खिलाफ तहरीर दे दी। बताया गया है कि पीड़िता घटना के बाद से डिप्रेशन में है। वर्तमान में उसका डॉ. आलोक बाजपेई से इलाज चल रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन