Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

प्रभात खबर देवघर संस्करण के स्थापना दिवस पर उपलब्धियों और सेवा-भावना का सम्मान!

Four men stand side by side, each holding a copy of a newspaper at a press event, with a Prabhat Khabar backdrop and Adani Power logo behind them.
Four men stand on a stage during an awards ceremony; one hands a framed certificate and another holds a wooden trophy, with a bright event banner in the background.

हिंदी दैनिक प्रभात खबर के देवघर संस्करण के स्थापना दिवस पर उपलब्धियों और सेवा-भावना का सम्मान हुआ। आयोजन में 160 पृष्ठों का ऐतिहासिक परिशिष्ट निकालने वाली टीम को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पहली बार कांवरियों की सेवा में जुटे शिविर संचालकों को भी पुरस्कृत किया गया।

समारोह में प्रधान संपादक अंकित शुक्ला, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर आर के दत्ता, वाइस प्रेसिडेंट विजय बहादुर और सौभिक विश्वास की मौजूदगी ने आयोजन को खास बनाया।

Front page of the Hindi newspaper Prabhat Khabar featuring a large group photo of award recipients and a bold main headline about development; LIC ad at bottom right.

वहीं, इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सांसद निशिकांत दुबे एवं अनुकांत दुबे की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। सम्मान, सेवा और समर्पण से सजा यह आयोजन यादगार बन गया।

मंडल ब्यूरो चीफ सम्मान– जिनमें संजीव, नीरव किशोर, दीप सिंह, रमेश, आनंद, मिथिलेश, सुनील ठाकुर, अमरनाथ , विकास, सुभाष, राजीव, निषिद्ध, दिनकर ज्योति, अजय यादव, उमेश, निरंजन इत्यादि का सम्मान किया गया।

Group of men at an award ceremony posing with plaques on a stage in a conference room with an orange banner behind them (Adani Power).

पहली बार देवघर संस्करण ने बनाया रिकॉर्ड

आठ माह के कार्यकाल में ही प्रभात खबर देवघर के संपादक डॉ आलोक सिंह ने नया कीर्तिमान बना डाला। उन्होंने पहली बार 160 पेज का ऐतिहासिक परिशिष्ट निकाला। इस अंक में छपे आलेख पर पुरातात्विक विभाग भी रिसर्च कर रहा है। पहली बार प्रभात खबर ने सुल्तानगंज से देवघर तक लाइव रिपोर्टिंग की। इसके अलावा झारखंड का पिछला इलाका होने के बाबजूद सबसे ज्यादा रेवेन्यू दिया। अखबार का सर्कुलेशन भी बढ़ा। वहीं डिजिटल में भी बेहतर कर रहा है।

इसके अलावा पहली बार प्रभात खबर ने सर्वेश्रेष्ठ कांवरिया सेवा शिविर सम्मान की शुरुआत की। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम का आइडिया भी डॉ आलोक सिंह का ही था।

Woman in a colorful dress holding a framed award on a newspaper front page, with a collage of award-ceremony photos.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन