Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

NUJ (इंडिया) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार शंकरदास और डॉ प्रसून शुक्ल मनोनीत!

नई दिल्ली/लखनऊ। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) ने अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश के दो दिग्गज पत्रकारों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा की सहमति के बाद महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने बरेली के वरिष्ठ पत्रकार श्री शंकरदास और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रसून शुक्ल को राष्ट्रीय कार्यसमिति में ‘विशेष आमंत्रित सदस्य’ के रूप में मनोनीत किया है।

यूपी की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) की ओर से इन दोनों वरिष्ठ नामों की अनुशंसा केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई थी। इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य संगठन की राष्ट्रीय इकाई में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व मजबूत करना और वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभवों का लाभ उठाना है।

पत्रकार जगत में हर्ष की लहर
​राष्ट्रीय स्तर पर इन दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों से पत्रकारिता जगत और विशेषकर ‘उपज’ के सदस्यों में खुशी की लहर है। पत्र में निर्देश दिया गया है कि नवनियुक्त सदस्य प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव के साथ समन्वय बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और केंद्रीय कार्यालय द्वारा समय-समय पर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

​नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने दोनों वरिष्ठ साथियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। स्थानीय पत्रकार संगठनों और शुभचिंतकों ने भी श्री शंकरदास और डॉ. प्रसून शुक्ल को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन