Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

प्रयागराज पुलिस की हो रही थू थू!

सत्येंद्र पटेल-

खबर प्रयागराज की. दिवाली मार्केट में जगुआर कार से 6 लोगों को कुचलने वाला आरोपी रचित मध्यान अब सामने आया है।
रचित कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि नामी कारोबारी का बेटा और जाने-माने डॉक्टर का दामाद है।

लेकिन चौंकाने वाली बात ये है, धूमनगंज थाना पुलिस ने मृतक प्रदीप पटेल के भाई दिलीप की तहरीर पर “अज्ञात चालक” के खिलाफ FIR दर्ज की, जबकि यही पुलिस रचित को ड्राइविंग सीट से निकालकर एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेज चुकी थी!

अब सवाल उठता है- क्या पुलिस ने जानबूझकर रचित का नाम छिपाया? क्या पैसा और रसूख न्याय पर हावी हो गया? या फिर प्रयागराज की सड़कों पर इंसान की जान की कोई कीमत नहीं बची?

पुलिस का बचाव- “घटना के समय भीड़ ज्यादा थी, इसलिए किसी ने चालक को पहचाना नहीं।”

लेकिन जनता पूछ रही है- “जब पुलिस ने खुद रचित को कार से निकाला, तो FIR में नाम ‘अज्ञात’ क्यों?”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन