Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दैनिक जागरण प्रयागराज के मार्केटिंग मैनेजर विकास श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन, मीडिया जगत में शोक

जीटीबी नगर करेली निवासी विकास श्रीवास्तव के निधन से प्रयागराज के मीडिया और सामाजिक हलकों में गहरा दुख

प्रयागराज के जीटीबी नगर करेली निवासी और दैनिक जागरण प्रयागराज में मार्केटिंग मैनेजर रिटेल के पद पर कार्यरत विकास श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन की खबर से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मिलनसार स्वभाव और पेशेवर प्रतिबद्धता के लिए पहचाने जाने वाले विकास श्रीवास्तव के असामयिक निधन ने सहकर्मियों, मित्रों और शुभचिंतकों को गहरे दुख में डाल दिया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही दैनिक जागरण से जुड़े सहयोगियों के साथ साथ शहर के अनेक सामाजिक और व्यावसायिक वर्गों के लोग शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे।

विकास श्रीवास्तव अपने सौम्य व्यवहार, सरल व्यक्तित्व और मजबूत कार्यशैली के कारण सभी के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनके असामयिक निधन को प्रयागराज के मीडिया क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। परिवार पर दुखों का यह दूसरा बड़ा वज्रपात बताया जा रहा है, क्योंकि बीते वर्ष उनके पिता का भी निधन हुआ था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी।

अपने पीछे वह माता, पत्नी, दो पुत्रों और परिजनों से भरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार सहित परिचितों और मीडिया जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन