Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘न्यूज वल्ड इंडिया’ में कार्यरत रहे मीडियाकर्मी ने चैनल को नोटिस भेजा

News world India में कार्यरत prem upadhyay का कहना है कि 26 मार्च को कार्यालय में हुए एक मामूली झगड़े के बाद hr ने उन्हें निलंबित कर दिया… बाद में उन्हें मेल किया गया कि आपके नाम पर एक p2 कार्ड है जो आपकी देय तनख्वाह से काटा जाएगा…

कार्ड भी उस दिन 16 फरवरी का बताया गया जिस दिन मैं किसी शूट पर गया ही नहीं… ऐसे में मज़बूरन मुझे अदालत का दरवाजा खटखाटते हुए संस्थान के उच्च अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजना पड़ा है…

सेवा मेँ
लेबर कमिश्नर
नॉएडा,
जिला गौतम बुद्ध नगर

विषय – संस्थान द्वारा तनखाह रोके जाने और प्रताड़ित किये जाने के सन्दर्भ मेँ शिकायत

महोदय

मैं प्रार्थी प्रार्थी प्रेम उपाध्याय पुत्र शोभ नाथ उपाध्याय पता 62 A/1h सैनिक कॉलोनी, धूमनगंज, इलाहाबाद जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश हाल मुकाम A658- जी डी कॉलोनी, मयूर विहार फेज 3, दिल्ली 96 का निवासी हूं।

महोदय यह कि मैं सितम्बर 2018 से F7 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड के चैनल News world India में प्रोड्यूसर पद पर (कार्ड संख्या f 71371) कार्यरत रहा हूं। महोदय यह कि 30 मार्च 2018 को एचआर विभाग ने बिना कोई कारण बताए मुझे मेल कर बर्खास्त कर दिया। संस्था ने फरवरी और मार्च की तनख्वाह भी रोक ली है। इसके अलावा गलत आरोप लगा कर तनख्वाह काटने की भी बात का मेल मुझे कर दिया गया।

महोदय संस्था ने मेरी तनख्वाह में से भविष्य निधि भी काटी है लेकिन उसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई है। मौजूदा समय में मैं बेरोज़गार हूं और संस्था लगातार मेरी तनख्वाह देने में आनाकानी कर रहा है। आपसे अनुरोध है कि इस प्रकरण में न्यायिक कार्यवाही करने की कृपा कर मुझे मेरी तनख्वाह व अन्य मानदेय दिलाने की कृपा करें।

धन्यवाद

भवदीय
प्रेम उपाध्याय
मोबाइल- 8285968072

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन