Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पूर्व संपादक और राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय सिंह से एक मुलाक़ात!

अनिल पांडेय-

जाने माने पत्रकार और महामहिम राष्ट्रपति के प्रेस सचिव श्री अजय सिंह जी (Ajay Singh) से आज शिष्टाचार मुलाकात हुई। मुलाकात तो पहले भी हुई है लेकिन फ़ोटो नहीं खींची गई थी। इस बार जब उन्होंने अपनी पुस्तक भेंट की तो यह सुयोग मैंने कैमरे में कैद करवा लिया।

अजय जी अंग्रेजी के तमाम बड़े मीडिया संस्थानों में संपादक और वरिष्ठ पदों पर रहे। उनकी अति विनम्रता, शांत स्वभाव, उनकी मृदु भाषा और अपने से कनिष्ठ पत्रकारों के प्रति उनका स्नेह और सम्मान बरबस ही आप को उनके सामने नतमस्तक कर देगा।

“अगली बार परिवार को ले कर आओ और राष्ट्रपति भवन दिखाओ” के उनके स्नेहिल आग्रह के साथ लौटा तो उनके प्रति और सम्मान बढ़ गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन