Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दो न्यूज चैनलों पर पाबंदी के खिलाफ मीडिया ने तेलंगाना के सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

तेलंगाना में दो निजी चैनलों के प्रसारण पर लगी रोक और तेलंगाना के सीएम के.चन्द्रशेखर राव की मीडिया के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में कई मीडिया संघों ने चेन्नई में धरना प्रदर्शन किये. मीडिया संघ के सदस्यों ने राज्य में प्रेस की स्वतंत्रता को बचाये रखने के लिए मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की अपील की. चेन्नई के पत्रकार संघ के तहत इस प्रदर्शन का आयोजन किया गया. प्रदर्शन की अगुवाई चन्नई पत्रकार संघ के अध्यक्ष की अनबझगन और चेन्नई प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव भारती तमिझन ने की.

इस दौरान अनबझगन और तमिझन ने मीडिया के खिलाफ राव की टिप्पणी की निंदा की और उनसे प्रेस की आजादी पर अंकुश नहीं लगाने की अपील की. उन्होंने राज्य में दो निजी टीवी चैनलों एबएिन और टीवी-9 के प्रसारण पर लगी रोक की आलोचना की और इनके प्रसारण पर लगे प्रतिबंध को हटाने की अपील की. उन्होंने मोदी इस मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया और मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्यवाही किये जाने तथा चैनल का प्रसारण शुरू करने का आग्रह किया.
 
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन