Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

रद्दी बिक्री के अपराध में दैनिक भास्कर प्रबंधन ने अपने इस कर्मचारी को नौकरी से हटाते हुए FIR दर्ज करा दिया

दैनिक भास्कर से खबर आ रही है कि प्रबंधन ने रेवाड़ी में लेखा विभाग में कार्यरत कर्मचारी नवीन को नौकरी से हटाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया है. नवीन पर चोरी से रद्दी बेचने का आरोप है.

मामला दैनिक भास्कर के रेवाड़ी प्लांट में चोरी और धोखाधड़ी से जुड़ा है. भास्कर रेवाड़ी जोन में माहौल गर्म है और अंदेशा है कि कई अन्य कर्मचारियों की छुट्टी हो सकती है.

भास्कर मुख्यालय पानीपत, हरियाणा के क्लस्टर एच.आर. हेड और एडमिनिस्ट्रेटर दीपक मलिक ने एक निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर रेवाड़ी में कार्यरत कर्मचारी नवीन पर एफआईआर दर्ज करवाई है. इन्हें तत्काल नौकरी से हटा दिया गया है.

एफआईआर के अनुसार संजय गोखले और भरत भूषण द्वारा प्लांट का निरीक्षण किया गया. इस दौरान बिना अनुमति रद्दी बेचने की घटना सच पाई गई. इस अनियमितताएं की रिपोर्ट बनाकर एच.आर. विभाग के हेड को सौंप दिया गया.

FIR की कॉपी देखें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sameera

    January 2, 2022 at 10:07 am

    Jo complaint kar rahe hai woh kaun sa doodh ke dhule hai. Bhaskar ko khud loot rahe hai. Apni position ka fayda utha rajhe hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन