Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र प्रताप सिंह को पितृ शोक

नहीं रहे पिता जनक देव सिंह, ब्रम्हभोज 27 नवंबर को पैतृक गांव चुरियां में… वरिष्ठ पत्रकार और द इंडियन व्यू के प्रधान संपादक राघवेंद्र प्रताप सिंह (पंकज) के पिता श्री जनक देव सिंह जी का 15 नवम्बर को जनपद देवरिया के गांव चुरियां स्थित पैतृक निवास पर स्वर्गवास हो गया।

श्री जनक देव सिंह जी का जन्म 1 जनवरी 1947 को जनपद देवरिया में हुआ था। निधन के समय उनकी आयु लगभग 75 वर्ष थी। श्री सिंह विगत 2 वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। जिनका इलाज पीजीआई में चल रहा था। वर्तमान समय में श्री जनक देव सिंह अपने पैतृक निवास चुरियां जनपद देवरिया मैं रहकर ही पीजीआई लखनऊ का उपचार ले रहे थे।

श्री सिंह ने वकालत की शिक्षा ग्रहण की थी उन्होंने जनपद देवरिया के दीवानी न्यायालय में लंबे समय तक वकालत की प्रैक्टिस कर जरूरतमंदों की सेवा की।

स्थानीय स्तर पर श्री सिंह बहुत ही लोकप्रिय व्यक्ति थे वह अपने जानने वालों में “वकील साहब” के नाम से प्रसिद्ध थे। पेशे से वकील होने के बावजूद भी वह गरीब पीड़ितों की निशुल्क सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे।

आगामी 27 नवम्बर को श्री सिंह की आत्मिक शान्ति हेतु पैतृक निवास चुरियां, देवरिया में ब्रह्मभोज का कार्यक्रम नियत है।

वरिष्ठ पत्रकार के पिता के निधन पर पत्रकार जगत के सभी साथियों, भारी संख्या में अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ही परम पिता परमेश्वर से पुण्य आत्मा को शान्ति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन